हनुमान जयंती पर संत नगर में भक्ति का अद्भुत संगम, पूजा-कीर्तन और भंडारे का आयोजन

A magnificent confluence of devotion marks Hanuman Jayanti in Sant Nagar, featuring the organization of prayers, devotional singing, and community feasts.चिरौरी न्यूज

नई दिल्ली: हनुमान जयंती के पावन अवसर पर राजधानी दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र के क्रॉस रोड, संत नगर में भक्ति और श्रद्धा का भव्य दृश्य देखने को मिला।

समाजसेवी एवं हनुमान भक्त श्री रामकुमार चौधरी और श्री प्रदीप बाल्यान के नेतृत्व में मारूतिनंदन श्री हनुमान जी की विशेष पूजा, भजन-कीर्तन और हवन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंत्रोच्चारण और भक्ति संगीत से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया, जिससे श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए।

पूजा के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आसपास के सनातन परिवारों की सक्रिय भागीदारी ने सामाजिक एकता और सामूहिक आस्था का मजबूत संदेश दिया।

कार्यक्रम में बुराडी विधानसभा के विधायक श्री संजीव झा, झड़ौदा वार्ड के निगम पार्षद एडवोकेट गगन चौधरी सहित कई गणमान्य लोग और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज में सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत बताया। विधायक संजीव झा ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करते हैं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

हनुमान भक्त श्री रामकुमार चौधरी ने बताया कि बीते कई वर्षों से हनुमान जयंती के अवसर पर इस प्रकार के आयोजन लगातार किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य समाज में भक्ति, सेवा और एकता की भावना को मजबूत करना है। स्थानीय युवाओं और स्वयंसेवकों ने भी पूरे कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *