कुमार सानू के साथ AI तस्वीर पर भड़कीं अभिनेत्री कुनिका सदानंद

Actress Kunickaa Sadanand Outraged Over AI Photo with Kumar Sanuचिरौरी न्यूज

नई दिल्ली: 90 के दशक के मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उनकी निजी ज़िंदगी को लेकर। अभिनेत्री कुनिका सदानंद ने हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक AI-जनरेटेड तस्वीर को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

कुनिका ने अपने X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर उस वायरल तस्वीर को शेयर करते हुए नाराज़गी जताई। उन्होंने लिखा, “शर्म करो, यह व्यक्ति खुशी-खुशी शादीशुदा है और उसके बच्चे हैं। आपको यह भी पता होना चाहिए कि उन्हें कोर्ट द्वारा पर्सनैलिटी राइट्स मिले हुए हैं। इस तरह की हरकतों के लिए आप मुश्किल में पड़ सकते हैं।”

उन्होंने आगे चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह उनके और कुमार सानू के निजी जीवन को “फैंडम वॉर” में घसीटना गलत है और वह इसे लेकर डिफेमेशन की शिकायत दर्ज करा रही हैं। बिग बॉस 19 से बाहर आने के बाद कुनिका लगातार अपने निजी जीवन और पुराने रिश्तों को लेकर खुलकर बात कर रही हैं। उन्होंने बताया कि शो के दौरान वह अक्सर बातचीत के दौरान अपने अनुभव साझा करती थीं।

“मैंने अपने पर्सनल लाइफ के बारे में सिर्फ इसलिए बात की ताकि लोगों को बाउंड्रीज़ समझा सकूं। मेरा किसी को नीचा दिखाने का इरादा नहीं था।”

कुमार सानू के साथ रिश्ते पर क्या कहा

कुनिका ने एक अन्य इंटरव्यू में स्वीकार किया कि कभी-कभी उन्हें अपने पुराने रिश्तों की याद आती है, जिनमें कुमार सानू भी शामिल हैं। उन्होंने कहा, “कभी-कभी लगता है कि काश वो आज मेरे साथ होते, क्योंकि मैं अब बहुत बदल चुकी हूं। उस समय मैं अपने अंदर के संघर्षों से जूझ रही थी—बचपन की समस्याएं, टूटती शादी और मुंबई में संघर्ष—इन सबका असर मेरे रिश्तों पर भी पड़ा।”

हालांकि, उन्होंने साफ कहा कि उन्हें अपने जीवन के किसी भी फैसले पर कोई पछतावा नहीं है।

कुनिका सदानंद का यह बयान एक बार फिर सेलिब्रिटी की निजी ज़िंदगी और डिजिटल युग में AI के दुरुपयोग पर सवाल खड़े करता है। वहीं, कुमार सानू जैसे स्थापित कलाकारों के “पर्सनैलिटी राइट्स” और प्राइवेसी का सम्मान करने की भी जरूरत को उजागर करता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *