बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने की धुरंधर की अभिनेत्री सारा अर्जुन की जमकर तारीफ

Bollywood actress Yami Gautam heaped lavish praise on Dhuruvangal actress Sara Arjunचिरौरी न्यूज

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम ने फिल्म “धुरंधर” की एक्ट्रेस सारा अर्जुन की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें “वर्तमान और भविष्य” बताया है। यामी, जो फिल्म के निर्देशक आदित्य धर की पत्नी भी हैं, ने सारा की मेहनत और अभिनय की सराहना की।

दरअसल, सारा अर्जुन ने अपनी फिल्म “धुरंधर” के दोनों पार्ट्स की सफलता के बाद इंस्टाग्राम पर बिहाइंड द सीन्स (BTS) तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में वह निर्देशक आदित्य धर और अभिनेता रणवीर सिंह के साथ नजर आईं।

सारा ने अपने पोस्ट में आदित्य धर के साथ पहली मुलाकात को याद करते हुए लिखा कि उनकी आंखों में कुछ अलग करने का जुनून साफ दिखाई देता था। उन्होंने कहा कि फिल्म के हर चरण में उस सोच की गहराई महसूस होती गई। सारा ने फिल्म की “पीक डिटेलिंग” और पर्दे के पीछे काम करने वाली पूरी टीम की भी जमकर तारीफ की।

उन्होंने अपने पोस्ट को “धुरंधर 1 और 2” के अनसुने हीरोज को समर्पित करते हुए निर्देशन टीम, प्रोडक्शन, कैमरा, कास्टिंग, कॉस्ट्यूम, मेकअप, म्यूजिक, एडिटिंग, वीएफएक्स, स्टंट और तकनीकी टीम के योगदान को सराहा। सारा ने लिखा कि पर्दे पर अभिनेता भले ही चेहरा होते हैं, लेकिन असल में फिल्म की रीढ़ पर्दे के पीछे काम करने वाले लोग ही होते हैं।

सारा के इस पोस्ट पर यामी गौतम ने कमेंट करते हुए लिखा, “तुम वर्तमान और भविष्य हो सारा… तुम्हारे काम पर बहुत गर्व है।” इस पर सारा ने जवाब देते हुए उनका आभार जताया।

वहीं, आदित्य धर ने भी सारा की तारीफ करते हुए कहा कि उनके अंदर भावनाओं को जीने और उन्हें सच्चाई के साथ पेश करने की एक खास क्षमता है। उन्होंने कहा कि सारा ने सिर्फ अभिनय नहीं किया, बल्कि अपने किरदार को पूरी ईमानदारी से जिया है।

फिल्म “धुरंधर” की बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक सफलता के बीच सारा अर्जुन की यह सराहना उनके करियर के लिए एक बड़ा मील का पत्थर मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *