बीएसएफ ने पाक की घुसपैठ की एक और कोशिश नाकाम की, अमृतसर सीमा पर मार गिराया ड्रोन

BSF foils another infiltration attempt by Pakistan, shoots down drone at Amritsar border
(File photo)

चिरौरी न्यूज

चंडीगढ़: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रविवार को पाकिस्तान से भारत में उड़ान भरने वाले एक ड्रोन को मार गिराया। बीएसएफ की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि ड्रोन को पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शूट किया गया था।

पंजाब के अमृतसर जिले के शाहजादा गांव के पास रविवार तड़के 2 बजकर 11 मिनट पर मानव रहित हवाई वाहन को गोली मार कर गिरा दिया गया.

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, “सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने 26 फरवरी को अमृतसर जिले के शाहजादा गांव के पास के इलाके में पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाले एक संदिग्ध ड्रोन की भनभनाहट सुनी।”

प्रारंभिक तलाशी के दौरान, बीएसएफ के जवानों ने शाहजादा गांव के पास धुस्सी बांध के पास पड़ा एक काले रंग का ड्रोन – डीजेआई मैट्रिस (चीन में बना) आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त स्थिति में बरामद किया।

पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई और पुलिस और संबंधित सहयोगी एजेंसियों को सूचित कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *