बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित राज्यों को केंद्र सरकार का राहत पैकेज, SDRF के तहत ₹1066.80 करोड़ की मदद मंजूर

Central government's relief package to flood and landslide affected states, ₹1066.80 crore assistance approved under SDRF
(File photo/BJP)

चिरौरी न्यूज

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, केरल और उत्तराखंड को बड़ी राहत देते हुए ₹1066.80 करोड़ की सहायता राशि को मंजूरी दी है। यह राशि राज्य आपदा मोचन कोष (SDRF) के तहत दी जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस संबंध में एक्स (पूर्व ट्विटर) पर जानकारी देते हुए कहा कि “मोदी सरकार हर परिस्थिति में राज्यों के साथ मज़बूती से खड़ी है।”

गृह मंत्री ने बताया कि वित्तीय सहायता के साथ-साथ लॉजिस्टिक सपोर्ट, NDRF, सेना और वायुसेना की तैनाती भी प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष अब तक 19 राज्यों को SDRF/NDRF फंड के तहत ₹8,000 करोड़ से अधिक की सहायता प्रदान की जा चुकी है।

राज्यवार मदद की राशि:

  • असम – ₹375.60 करोड़

  • मणिपुर – ₹29.20 करोड़

  • मेघालय – ₹30.40 करोड़

  • मिजोरम – ₹22.80 करोड़

  • केरल – ₹153.20 करोड़

  • उत्तराखंड – ₹455.60 करोड़

गौरतलब है कि इन राज्यों में अत्यधिक बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के चलते जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, जिससे भारी नुकसान हुआ है।

उत्तर-पूर्व में सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन ‘जल राहत-2’ सक्रिय

उत्तर-पूर्व भारत में भारी बारिश और बाढ़ के कारण भारतीय सेना ने बड़े पैमाने पर ‘ह्यूमैनिटेरियन असिस्टेंस एंड डिजास्टर रिलीफ ऑपरेशन’ (HADR) शुरू कर दिया है। सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, सेना ने नगालैंड, असम और मणिपुर में ‘ऑपरेशन जल राहत-2’ के तहत राहत कार्य चलाया है।

अब तक सेना की 40 राहत टुकड़ियां तैनात की गई हैं और कुल 3,820 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। यह ऑपरेशन मुख्यालय इंस्पेक्टर जनरल असम राइफल्स (उत्तर) के नेतृत्व में, स्थानीय प्रशासन के सहयोग से चलाया जा रहा है।

केंद्र सरकार और सशस्त्र बलों की ये त्वरित कार्रवाई प्रभावित राज्यों के लिए एक बड़ी राहत है। जहां एक ओर वित्तीय सहायता दी जा रही है, वहीं दूसरी ओर ज़मीन पर रेस्क्यू ऑपरेशन भी तेज़ी से चल रहा है। इससे साफ है कि आपदा की घड़ी में केंद्र सरकार राज्यों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *