कांग्रेस देशद्रोहियों का क्लब और राहुल गांधी हैं इसके सरगना: संबित पात्रा

Bihar: BJP MP Sambit Patra's strong attack on Congress, only slogans raised in 75 years, no concrete reformsचिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने आज कांग्रेस पर जबरदस्त हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी देशद्रोहियों का क्लब है और इसके सरगना राहुल गाँधी हैं। उन्होंने कहा कि एक टूल किट के माध्यम से लंबे समय से देश को खोखला करने का काम कांग्रेस कर रही है।

बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का एक ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा है कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो कश्मीर में आर्टिकल 370 (Article 370) फिर से बहाल किया जायेगा।

बीजेपी प्रवक्ता पात्रा इसी बात पर जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपना नाम बदलकर आईएनसी की जगह एएनसी कर दे। कांग्रेस एंटी नेशनल क्लबहाउस है।

पात्रा ने कहा कि दिग्विजय सिंह वही आदमी हैं जिन्होंने पुलवामा हमले को एक दुर्घटना बताया था और इसे आतंकवादी हमला मामले से इनकार किया था। ये वही दिग्विजय सिंह हैं कि जिन्होंने मुंबई आतंकी हमले को आरएसएस की साजिश बताया था और उस समय पाकिस्तान को क्लीन चिट देने का प्रयास किया था। लेकिन कश्मीर जैसे गंभीर मुद्दे पर कांग्रेस नेता का यह बयान कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है।

संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस का और पाकिस्तान का विचार एकदम एक जैसा है। जैसा पाकिस्तान सोचता है, कांग्रेस भी वैसा ही सोचती है। दिग्विजय ने जो भी कहा है कि यह पूरा सवाल और जवाब मैनेज था। एक बहुत बड़े पैटर्न के तहत कांग्रेस देशविरोधी गतिविधियों में लिप्त है। यही कांग्रेस संसद में कहने से गुरेज नहीं करती है कि आर्टिकल 370 भारत और पाकिस्तान का मुद्दा है। इसे भारत अकेले कैसे खत्म कर सकता है।

संबित पात्रा ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि सब के सरगना राहुल गांधी हैं। जब आर्टिकल 370 हटाया गया था तब 25 अगस्त 2019 को राहुल ने ट्विट किया था कि आर्टिकल 370 को हटाकर भाजपा ने बड़ी गलती की है। हिंसा में जम्मू कश्मीर में हजारों लोग मारे जा रहे हैं। कश्मीर में कोई लोकतंत्र नहीं है। इसके बाद इसी को आधार बनाकर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने 27 अगस्त को यूनाइटेड नेशन में एक डोजियर सौंपा था। ये पूरा मामला एक दूसरे से जुड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *