कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कामकाजी महिलाओं को लेकर संघ की तुलना तालिबान से की  

Amidst talk of a split in the Congress party, Digvijay Singh shares an old picture of Prime Minister Modiचिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तुलना तालिबान से की है। उन्होंने कहा है कि दोनों संगठन का नजरिया  कामकाजी महिलाओं को लेकर एक है। बता दें कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, कामकाजी महिलाओं के बारे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के द्वारा दिए गए बयानों के बाद प्रतिक्रिया दे रहे थे।

बता दें कि संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने हाल ही में कहा था कि पुरुष कमाने वाले हैं और महिलाएं गृहिणियां हैं।

दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट में कहा कि क्या कामकाजी महिलाओं पर तालिबान और आरएसएस के विचार समान नहीं हैं? कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह आरएसएस के कटु आलोचक हैं। वह अधिकतर आरएसएस की आलोचना करते रहे हैं और आरोप लगाते है कि संगठन झूठ और नकली आख्यान फैलाकर हिंदू और मुस्लिम समुदायों को विभाजित कर रहा है।

दिग्विजय ने कहा कि जब हिंदुओं और मुसलमानों का डीएनए एक है तो ‘लव जिहाद’ जैसे मुद्दे क्यों उठाए गए? दिग्विजय सिंह ने तालिबान को लेकर दिए गए बयान पर गीतकार जावेद अख्तर का समर्थन और बचाव किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *