राहुल, प्रियंका गाँधी सहित कांग्रेस नेताओं को लखीमपुर जाने की मिली इजाजत

When Priyanka Gandhi was asked, "Who was more naughty? You or Rahul?"चिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: लखीमपुर हिंसा में मारे गए किसान परिवार के लोगों से मिलने के लिए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस के तीन नेताओं को यूपी सरकार ने इजाजत दे दी है। सरकार की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने बताया कि राज्य सरकार ने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और तीन अन्य लोगों को लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति दी है।

राहुल गांधी लखनऊ पहुंच गए हैं और सड़क मार्ग से लखीमपुर खीरी जाएंगे। उनके साथ प्रियंका गांधी भी सीतापुर से लखीमपुर खीरी जाएंगी।

इस से पहले विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार की गईं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को रिहा कर दिया गया है। यूपी सरकार से लखीमपुर जाने की परमिशन मिलने के बाद बताया जा रहा है कि वे भी पीड़ित परिवार वालों से मिलने जाएंगी। प्रियंका गांधी को पुलिस ने गिरफ्ताक कर सीतापुर के अस्थाई जेल में रखा था।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि धारा 144 में 5 से अधिक लोग इकट्ठे नहीं हो सकते। उससे कम लोग जा सकते हैं। कल भी मुझे गलत तरीके से रोका गया था। हमलोग पीड़ित परिवार तक पहुंचने का प्रयास करेंगे। आखिर ऐसी क्या बात है जिसे राज्य सरकार छुपाना चाहती है? ऐसा क्या है जिससे किसी को बचाना चाहती है?

लखीमपुर खीरी हिंसा के तीन दिन हो चुके हैं, हिंसा के लिए जिम्मेदार कौन है ये सवाल अभी बना हुआ है। लखीमपुर कांड के बाद केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा और उनके बेटे आरोपों के घेरे में हैं। हालांकि दोनों का कहना है कि घटना के वक्त वो वहां पर नहीं थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *