कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन पूनम पांडे ने बेबी बंप फोटो से मचाई सनसनी; फैंस बोले, ‘सच या नया स्टंट’
चिरौरी न्यूज
मुंबई: अपनी बोल्ड छवि और विवादों के चलते सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस पूनम पांडे एक बार फिर चर्चा में हैं। 31 मार्च को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर आते ही हलचल मचा दी और फैंस के बीच तरह-तरह की अटकलें शुरू हो गईं।
पूनम ने इन तस्वीरों के साथ कोई स्पष्ट कैप्शन नहीं लिखा, सिर्फ बेबी से जुड़े इमोजी शेयर किए। एक फोटो में वह टी-शर्ट उठाकर अपना पेट दिखाती नजर आ रही हैं, जबकि दूसरी में टी-शर्ट नीचे होने के बावजूद बेबी बंप उभरा हुआ दिखाई दे रहा है। उनकी इस पोस्ट ने लोगों की जिज्ञासा और बढ़ा दी है।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी तेजी से सामने आईं। जहां कुछ फैंस ने उन्हें बधाई दी, वहीं कई लोग हैरान रह गए। कुछ यूजर्स ने सवाल किया, “सच में?”, “ये कैसे हो गया?” और “पिता कौन है?” जैसे कमेंट्स भी देखने को मिले।
हालांकि, हर कोई इस खबर पर भरोसा करने को तैयार नहीं है। कई लोगों ने इन तस्वीरों को “AI जनरेटेड” बताया, तो कुछ ने इसे 1 अप्रैल से पहले का “अप्रैल फूल प्रैंक” करार दिया। “एक और पब्लिसिटी स्टंट” जैसे कमेंट्स भी बड़ी संख्या में सामने आए।
दरअसल, लोगों की शंका की वजह भी है। साल 2024 में पूनम पांडे ने अपनी टीम के जरिए सर्वाइकल कैंसर से मौत की झूठी खबर फैलाकर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था। बाद में उन्होंने इसे जागरूकता फैलाने का तरीका बताया, लेकिन इस पर काफी आलोचना हुई थी। यही वजह है कि इस बार भी लोग उनकी पोस्ट को लेकर सतर्क नजर आ रहे हैं।
गौरतलब है कि पूनम पांडे हमेशा अपने अनोखे और चौंकाने वाले कदमों से सुर्खियां बटोरती रही हैं। ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि उनका यह प्रेग्नेंसी पोस्ट सच है या फिर एक और चर्चा बटोरने की कोशिश।
