दिल्ली सरकार ने दिए पहलवान बजरंग पुनिया को एक करोड़; मनिका बत्रा, दीपक कुमार को 10-10 लाख रुपए

Delhi government gave one crore to wrestler Bajrang Punia; Rs 10 lakh each to Manika Batra, Deepak Kumarचिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली:  दिल्ली सरकार ने टोक्यो ओलम्पिक 2020 में भारत के लिए मेडल लाने वाले और देश का प्रतिनिधित्व करने वाले दिल्ली के खिलाड़ियों बजरंग पुनिया, मनिका बत्रा, दीपक कुमार, पैरा ओलंपियन शरद कुमार और उनके कोच शल्लाज कुमार को नकद प्रोत्साहन राशि का चेक देकर सम्मानित किया.

 

दिल्ली सचिवालय में एक सादे समारोह में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में मेडल जीतने और भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले दिल्ली के खिलाड़ियों को नकद प्रोत्साहन राशि का चेक देकर सम्मानित किया।

केजरीवाल ने बजरंग पूनिया को एक करोड़ रुपए नकद प्रोत्साहन राशि का चेक देकर सम्मानित किया। इसके अलावा, दिल्ली निवासी टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इसके लिए उन्हें 10 लाख रुपए नकद प्रोत्साहन राशि का चेक सौंपा गया। इसी तरह, दिल्ली निवासी दीपक कुमार ने टोक्यो ओलंपिक में शूटिंग वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व किया और उन्हें भी 10 लाख रुपए का चेक सौंपा गया।

वहीं, टोक्यो ओलंपिक में ब्रांज मेडिलिस्ट पैरा ओलंपियन शरद कुमार के कोच शल्लाज कुमार को 10 लाख रुपए का चेक सौंप कर सम्मानित किया गया। टोक्यो ओलंपिक 2020 में ब्रॉज मेडल विजेता शरद कुमार को सीएम अरविंद केजरीवाल ने शिक्षा विभाग में असिस्टेंट डायरेक्टर का नियुक्ति पत्र भी सौंपा। इस दौरान विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और खिलाड़ी रवि दाहिया भी मौजूद रहे।

सीएम कहा कि हमारे देश में प्रतिभा की कमी नहीं है। कहीं न कहीं सरकारें अपना काम ठीक से नहीं कर पाईं। उस कमी को अब अपने को पूरा करना है। हमारी स्पोर्ट्स पॉलिसी के तीन स्तंभ, दिल्ली में खेल कल्चर को बढ़ावा देना, क्षमतावान बच्चों को चिंहित करना और राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखा चुके खिलाड़ियों को आर्थिक मदद करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *