फाफ डु प्लेसिस ने ऋषभ पंत की 27 करोड़ की कीमत पर उठाए सवाल, ‘क्यों है इतना क्रेज?’

Faf du Plessis Questions Rishabh Pant's ₹27 Crore Valuation: 'Why Is There Such a Craze?'चिरौरी न्यूज

नई दिल्ली: आईपीएल में ऋषभ पंत को लेकर बड़ी बहस छिड़ गई है। फाफ डु प्लेसिस ने उनकी भारी-भरकम कीमत और प्रदर्शन पर सवाल उठाए हैं। दरअसल, आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंत को रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। लेकिन उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। पंत ने 12 पारियों में सिर्फ 151 रन बनाए, हालांकि आखिरी मैच में उन्होंने शतक जरूर लगाया।

फाफ डु प्लेसिस ने कहा कि टी20 क्रिकेट में पंत के आंकड़े बहुत खास नहीं हैं, फिर भी उनके लिए इतनी बड़ी बोली लगना समझ से परे है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर पंत को लेकर इतना जुनून क्यों है।

डु प्लेसिस ने पंत की बल्लेबाजी शैली की भी आलोचना की। उनका मानना है कि पंत के पास बहुत ज्यादा शॉट खेलने के विकल्प होते हैं, जिससे उनका खेल कभी-कभी अस्थिर और जोखिम भरा हो जाता है। उन्होंने कहा कि बड़े टी20 खिलाड़ियों के पास एक स्पष्ट रणनीति होती है, लेकिन पंत का खेल कई बार अनिश्चित नजर आता है और ऐसा लगता है कि वह किसी भी गेंद पर आउट हो सकते हैं।

गौरतलब है कि खराब सीजन के बावजूद पंत आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी करते नजर आएंगे। अब देखना होगा कि वह अपने प्रदर्शन से आलोचकों को कैसे जवाब देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *