फिलम निर्देशक प्रियदर्शन ने कहा, हम राजपाल यादव को बचाएंगे, कम पढ़ाई लिखाई के कारण उनसे गलती हुई

Film director Priyadarshan said, we will save Rajpal Yadav, he made a mistake due to his lack of education.चिरौरी न्यूज

मुंबई: चेक बाउंस केस में 9 करोड़ रुपये के कर्ज के कारण जेल में बंद राजपाल यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। गुरुवार को जमानत सुनवाई के बावजूद सलमान खान और सोनू सूद जैसे सितारों की आर्थिक मदद के बावजूद उन्हें जमानत नहीं मिली। ऐसे में कई सेलेब्स ने उनका साथ दिया है, जिसमें ताजा नाम निर्देशक प्रियदर्शन का है।

प्रियदर्शन ने मिड-डे को दिए इंटरव्यू में बताया कि राजपाल को 20 साल से जानते हैं। उन्होंने कहा, “जंगल फिल्म में पहली बार उन्हें देखा, मलामाल वीकली से हमारी जोड़ी बनी। उसके बाद भागमभाग, चुप चुप के, दे दना दन जैसी फिल्मों में काम किया। मेरी अगली फिल्म (जुबली फिल्म्स) के प्रोड्यूसर्स से कहा कि राजपाल की फीस बढ़ा दें, क्योंकि उनकी हालत खराब है। हम उसे बचाना चाहते हैं। प्रोड्यूसर्स मान गए। इस फिल्म में राजपाल विलेन का रोल कर रहे हैं।”

प्रियदर्शन ने राजपाल की परेशानियों पर कहा, “मुझे उनके केस की जानकारी थी। इसलिए हर फिल्म में साइन किया। एड फिल्मों में भी पुश किया। उनकी कम पढ़ाई लिखाई के कारण गलती हो गई। राजपाल अच्छा इंसान है।” राजपाल हाल ही में पंकज त्रिपाठी के साथ प्रियदर्शन की एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *