महिला से जबरन वसूली और जान से मारने की धमकी के लिए साहिल खान के खिलाफ एफआईआर
चिरौरी न्यूज
मुंबई: 43 वर्षीय जिम जाने वाली महिला को कथित रूप से धमकाने और सोशल मीडिया पर उसके अपमानजनक पोस्ट अपलोड करने के आरोप में मुंबई पुलिस द्वारा साहिल खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। शाहिल पर मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 500,501,509 504, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह पहली बार नहीं है जब साहिल खान पर कानूनी मुसीबत आई है। सितंबर 2021 में, उन पर मॉडल और फिटनेस ट्रेनर मनोज पाटिल को परेशान करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया था। अब एक्टर पर धमकी देने के अलावा रंगदारी मांगने का भी आरोप लगा है। मामले के बारे में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, उपनगर ओशिवारा के निवासी का फरवरी 2023 में एक जिम में पैसे को लेकर एक महिला से झगड़ा हुआ था। आरोपी महिला और साहिल खान ने शिकायतकर्ता के साथ दुर्व्यवहार किया और उसे धमकी दी। पीटीआई के अनुसार, आरोपी महिला का शिकायतकर्ता के पति के साथ संबंध था और उसने उसके खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया था।