“एक-दो मुल्कों के गैंगस्टर भी लगे हुए हैं आजकल,” Netflix इवेंट में कपिल शर्मा का विश्नोई गैंग पर मज़ाक

चिरौरी न्यूज
नई दिल्ली: मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा ने Netflix के एक इवेंट में विश्नोई गिरोह पर मज़ाकिया टिप्पणी करते हुए कहा, “एक-दो मुल्कों के गैंगस्टर भी लगे हुए हैं आजकल।”
यह टिप्पणी उस समय सामने आई जब शर्मा ने Netflix इंडिया की कंटेंट उपाध्यक्ष मोनिका शेरगिल से सवाल किया, “मुझे एक बात पूछनी थी आपसे, आपकी कब से नजर थी मेरे पर?”
शेरगिल ने हंसते हुए जवाब दिया, “मेरी नजर, इंडिया की नजर… और उम्मीद है 11 मुल्कों की पुलिस की नजर नहीं होनी चाहिए आप पर।”
इसके बाद शर्मा ने मज़ाकिया अंदाज में विश्नोई गिरोह की ओर इशारा किया। हालांकि, कुछ ही सेकंड में उन्होंने वीडियो ग्राफ़र्स से उस हिस्सा को काटने को कहा, लेकिन तभी उन्हें पता चला कि इवेंट लाइव स्ट्रीम हो रहा है। शर्मा ने हंसते हुए कहा, “सारे लगे हुए हैं, लाइव एन्जॉय नहीं करते हैं कुछ…”
Kap’s Cafe पर हमला
कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने 2025 में कनाडा के सरे शहर में अपना व्यवसाय Kap’s Café शुरू किया था। लेकिन इसके बाद कैफे तीन अलग-अलग हमलों का शिकार हो चुका है।
पहला हमला: 10 जुलाई को, कम से कम 10 राउंड कैफे की खिड़कियों पर फायर किए गए।
दूसरा हमला: 28 अगस्त को, कम से कम 25 राउंड फायरिंग के साथ एक धमकी भरा वीडियो जारी किया गया, जिसमें कहा गया कि अगर शर्मा उनकी मांगें नहीं मानेंगे तो अगली कार्रवाई मुंबई में होगी।
तीसरा हमला: 16 अक्टूबर को, एक वीडियो में एक व्यक्ति को कार से कम से कम 12 राउंड फायर करते देखा गया।
इन हमलों की जिम्मेदारी विश्नोई सिंडिकेट के सहयोगी Goldy Dhillon और Kuldeep Sidhu (Kulveer Sidhu) ने सोशल मीडिया के माध्यम से ली और जनता से कैफे से दूर रहने की चेतावनी भी दी।
