भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था: ब्रिक्स बिजनेस फोरम लीडर्स डायलॉग में पीएम मोदी

चिरौरी न्यूज
जोहान्सबर्ग: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान ब्रिक्स बिजनेस फोरम लीडर्स डायलॉग को संबोधित किया। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से पारंपरिक स्वागत किया गया।
तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर यहां पहुंचे पीएम मोदी का दक्षिण अफ्रीका के उप राष्ट्रपति पॉल मैशाटाइल ने वॉटरक्लूफ वायुसेना अड्डे पर स्वागत किया, जहां उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
ब्रिक्स बिजनेस फोरम लीडर्स डायलॉग में दिए गए भाषण का टॉप पॉइंट्स:
• आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है। जल्द ही भारत 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
• वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में उथल-पुथल के बावजूद, आज भारत सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है।
• मिशन मोड में सुधारों के साथ, व्यापार करने में आसानी में सुधार हुआ है। यूपीआई का उपयोग स्ट्रीट वेंडरों द्वारा किया जा रहा है।
• टेक्नोलॉजी की मदद से भारत ने वित्तीय समावेशन में लंबी छलांग लगाई है। इसका सबसे ज्यादा फायदा गांव की महिलाओं को हुआ है।
• आज भारत में एक क्लिक के जरिए करोड़ों लोगों तक डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर होता है। अब तक 360 अरब डॉलर का ट्रांसफर किया जा चुका है।
• इससे सेवा वितरण में पारदर्शिता बढ़ी है और भ्रष्टाचार तथा बिचौलियों में कमी आई है।
• निस्संदेह, भारत दुनिया का विकास इंजन बनेगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि भारत ने आपदा और कठिन समय को आर्थिक सुधारों में बदल दिया।
• पिछले कुछ वर्षों में मिशन मोड में किए गए कार्यों के कारण भारत में व्यापार करने में आसानी में सुधार हुआ है। हमने अनुपालन बोझ कम किया।
• भारत में जीएसटी और इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड लागू होने के बाद निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।
• रक्षा और अंतरिक्ष क्षेत्र निजी क्षेत्र के लिए खोले गए। प्रौद्योगिकी के उपयोग से हमने वित्तीय समावेशन में लंबी छलांग लगाई है।
• हम भारत को सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन और हरित हाइड्रोजन के क्षेत्र में विनिर्माण केंद्र बनाने के लिए सक्रिय रूप से कदम उठा रहे हैं
