भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत को मिलेगा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

Rajinikanth's Coolie is a blockbuster, crosses Rs 50 crore mark at the box office even before its releaseचिरौरी न्यूज़

नई दिल्ल्ली: भारतीय सिनेमा के बेहतरीन सितारे रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार देने की घोषणा आज केन्द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने की है। उन्होंने बताया है कि रजनीकांत को 51वां दादा साहब फाल्के अवार्ड तीन मई को दिया जाएगा। रजनीकांत की उम्र 71 साल है।

पुरस्कार की घोषणा करते हुए जावडे़कर ने कहा, ”सिनेमा में शानदार योगदान के लिए अभी तक ये अवार्ड 50 बार अलग-अलग हस्तियों को दिया जा चुका है। अब 51वां अवार्ड सुपरस्टार रजनीकांत को दिया जाएगा। इस अवार्ड के लिए रजनीकांत के चयन से देश को खुशी मिलेगी।”

बता दें कि दक्षिण भारतीय फिल्मों में रजनीकांत से बड़ा अभी तक कोई स्टार नहीं हुआ है। उन्हें दक्षिण की फिल्मों का भगवन कहा जाता है। रजनीकांत का जन्म 12 दिसंबर 1950 को बेंगलुरू के मराठी परिवार में हुआ था। गरीब परिवार में जन्मे रजनीकांत ने अपनी मेहनत और कड़े संघर्ष की बदौलत टॉलीवुड में ही नहीं बॉलीवुड में भी काफी नाम कमाया। साउथ में तो रजनीकांत को थलाइवा और भगवान कहा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *