उद्योगपति अनिल अंबानी से करोड़ों रुपये के वित्तीय घोटाले में ED की पूछताछ

Industrialist Anil Ambani questioned by ED in multi-crore financial scamचिरौरी न्यूज

नई दिल्ली: उद्योगपति अनिल अंबानी दिल्ली स्थित ईडी के कार्यालय पहुंचे। उनसे लगभग 40,000 करोड़ रुपये के कथित बैंक घोटाले मामले में पूछताछ की जा रही है।

जांच एजेंसी का आरोप है कि अनिल अंबानी और उनकी पत्नी टीना अंबानी ने कंपनी के लोन की रकम का दुरुपयोग किया। आरोप है कि कर्ज की राशि को अलग-अलग कंपनियों के जरिए घुमाकर विदेश भेजा गया और उससे न्यूयॉर्क में लग्जरी संपत्ति खरीदी गई।

ईडी अब तक इस मामले में करीब 12,000 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच कर चुकी है। इनमें मुंबई के बांद्रा स्थित लगभग 3,765 करोड़ रुपये की एक लग्जरी अपार्टमेंट भी शामिल है। आज की पूछताछ मुख्य रूप से न्यूयॉर्क में करीब 4,865 करोड़ रुपये की संपत्ति और उसके फंडिंग स्रोत को लेकर हो रही है।

यह जांच FEMA और बैंक धोखाधड़ी से जुड़े प्रावधानों के तहत की जा रही है। अनिल अंबानी सुबह करीब 10:30 बजे ईडी कार्यालय पहुंचे। इससे पहले के मामलों में उनकी पत्नी टीना अंबानी पेश नहीं हुई थीं।

ईडी यह भी जांच कर रही है कि क्या लोन की रकम को कंपनियों के जरिए घुमाकर विदेश भेजा गया। अब तक कई संपत्तियां जब्त की जा चुकी हैं और जांच जारी है। माना जा रहा है कि आज की पूछताछ इस बड़े बैंक घोटाले के अहम पहलुओं को उजागर करने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *