क्या बिग बॉस 19 की तान्या मित्तल शादी कर रही हैं? सोशल मीडिया पर नए वीडियो से चर्चा

Is Bigg Boss 19's Tanya Mittal getting married? A new video has created buzz on social media.चिरौरी न्यूज

मुंबई: रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 19 में अपनी उपस्थिति के लिए जानी जाने वाली तान्या मित्तल ने इंस्टाग्राम पर ब्राइडल लहंगे पहनकर वीडियो साझा कर फैंस के बीच जबरदस्त उत्सुकता और अटकलें पैदा कर दी हैं। उनके इन वीडियोस में वे शादी के भव्य आउटफिट्स ट्राय करती नजर आ रही हैं, जिससे कई लोगों ने यह अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि शायद तान्या अपनी शादी की तैयारी कर रही हैं।

ब्राइडल लहंगे में वीडियो ने बढ़ाई उत्सुकता

पहले वीडियो में तान्या मित्तल को ट्रायल रूम से निकलते हुए लाल ब्राइडल लहंगे में देखा गया। वीडियो में उन्होंने लहंगे के साथ घूमते हुए कैप्शन लिखा, “और तैयारी शुरू”, जिसने फैंस में शादी के कयासों को और तेज कर दिया। यह वीडियो हजारों लाइक्स और कमेंट्स प्राप्त कर चुका है, जिसमें लोग उत्सुकता से यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या यह असली शादी है या सिर्फ दर्शकों के लिए एक मजेदार अंदाज।

इसके कुछ समय बाद, तान्या ने दूसरा वीडियो साझा किया, जिसमें वे नीले लहंगे में नजर आईं और आसपास मौजूद लोगों के साथ खेल-खेल में बातचीत करती हुई दिखाई दीं। वीडियो में उन्होंने कहा, “तुम लोगों को ऐसा तो नहीं लग रहा, बिग बॉस फिर से चालू हो गया।?”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tanya Mittal (@tanyamittalofficial)

वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “ये लहंगा उनको पसंद आएगा”? फैंस ने इसे भी व्यक्तिगत संकेत के रूप में लिया, जिससे अटकलें और तेज हो गईं कि शायद तान्या अपने जीवन के किसी खास पड़ाव के लिए तैयारी कर रही हैं।

तान्या मित्तल न केवल रियलिटी टीवी के लिए जानी जाती हैं, बल्कि वह उद्यमी भी हैं। वह लाइफस्टाइल ब्रांड Handmade with Love by Tanya की संस्थापक हैं और उनके इंस्टाग्राम पर 25 लाख से अधिक फॉलोवर्स हैं। उनकी लोकप्रियता में और वृद्धि तब हुई जब 2025 के महा कुंभ के दौरान उनका एक वायरल विडिओ सामने आया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tanya Mittal (@tanyamittalofficial)

फिलहाल जारी हैं अटकलें

फिलहाल, फैंस इस बात को लेकर उत्साहित हैं कि क्या तान्या मित्तल के ब्राइडल लहंगे ट्रायल्स असल शादी की तैयारी हैं या फिर किसी नए प्रोजेक्ट का रहस्यपूर्ण हिस्सा। सोशल मीडिया पर यह चर्चा जोर पकड़ती जा रही है, और हर कोई उनके अगले कदम का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *