कपिल मिश्रा को दिल्ली प्रदेश भाजपा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

Kapil Mishra appointed vice president of Delhi Pradesh BJP
(File Picture)

चिरौरी न्यूज

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता कपिल मिश्रा को शनिवार को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

मिश्रा की नियुक्ति करने वाले दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि उनका नाम इस सप्ताह की शुरुआत में घोषित पार्टी के नए पदाधिकारियों की सूची में था, लेकिन किसी कारण से इसकी घोषणा नहीं की जा सकी।

हिंदुत्व विचारधारा पर अपने “उग्र” भाषणों के लिए जाने जाने वाले मिश्रा को दिल्ली भाजपा में शामिल होने के बाद से कोई संगठनात्मक जिम्मेदारी नहीं दी गई थी।

अरविंद केजरीवाल सरकार में पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा 2019 में आम आदमी पार्टी (आप) की महिला विंग की प्रमुख ऋचा पांडे के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे।

29 जुलाई को, भाजपा ने संगठन में बहुप्रतीक्षित फेरबदल की घोषणा की गई थी। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रमुख जेपी नड्डा ने पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारियों की सूची में फेरबदल किया था।

भाजपा ने कर्नाटक के नेता सीटी रवि और असम से लोकसभा सांसद दिलीप सैकिया को अपने महासचिव पद से हटा दिया है।

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के पूर्व कुलपति तारिक मंसूर, जो अब उत्तर प्रदेश में भाजपा एमएलसी हैं। नई सूची में ज्यादातर पदाधिकारियों को उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव पद पर बरकरार रखा गया है। दिग्गज कांग्रेस नेता एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी को राष्ट्रीय सचिव के रूप में लाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *