मलाविका मोहनन ने की ‘द राजा साब’ में खुद स्टंट्स, शेयर किया वीडियो
चिरौरी न्यूज
नई दिल्ली: अभिनेत्री मलाविका मोहनन, जिन्होंने निर्देशक मरुति की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ में लीड एक्टर प्रभास के साथ काम किया, ने खुद स्टंट्स करने के अपने दावे पर सवाल उठाने वालों को बीटीएस वीडियोज से करारा जवाब दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियोज शेयर कर साफ किया कि उन्होंने बिना किसी बॉडी डबल के स्टंट्स किए।
मलाविका ने अपने एक्स टाइमलाइन पर लिखा, “मैंने ‘द राजा साब’ में अपने स्टंट्स खुद करने का दावा किया था, लेकिन ऑनलाइन सर्कुलेट हो रही एक फोटो के चलते कुछ लोग कह रहे हैं कि बॉडी डबल ने किए। सबसे पहले तो मैं एक्शन करना पसंद करती हूं। बचपन से ही स्पोर्टी रही हूं और अपने शरीर को चैलेंज करना मुझे अच्छा लगता है।”
Been seeing a lot of tweets and articles about how I claimed to do my own stunts for ‘The Rajasaab’ but a body double did it as there’s a photo circulating online of a stunt artist who was my stunt double on the film.
Firstly, I do action because I really enjoy doing action.… pic.twitter.com/9ePwlLpti4
— Malavika Mohanan (@MalavikaM_) February 13, 2026
उन्होंने आगे कहा, “दूसरी बात, सेट पर हमेशा स्टंट डबल होता है, भले ही एक्टर खुद स्टंट्स करे। एक्शन डायरेक्टर रिहर्सल के लिए उन्हें इस्तेमाल करते हैं। कुछ शॉट्स जो रिस्की होते हैं, उन्हें प्रोफेशनल ही करते हैं ताकि एक्टर को खतरा न हो।” उन्होंने अपनी स्टंट डबल को धन्यवाद देते हुए कहा, “यहां कुछ बीटीएस वीडियोज हैं जहां मैं स्टंट्स कर रही हूं। मेरी स्टंट डबल को बड़ा हग, जिन्होंने मुझे सही तरीके सिखाए।”
गौरतलब है कि लगभग एक महीने पहले मलाविका ने फिल्म का एक फाइट सीक्वेंस का बीटीएस वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कहा था, “लड़कियों को फिल्मों में कम ही एक्शन मिलता है, लेकिन मुझे स्टंट्स करना पसंद है। इस सीन को शूट करना बहुत मजा आया। क्या आपको यह सीन पसंद आया?” उनके इस पोस्ट पर फैंस ने खूब तारीफ की थी।
‘द राजा साब’ में मलाविका तीन हीरोइनों में से एक का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में उनके स्टंट्स को लेकर फैंस में उत्साह है।
