संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई से

My actions unbiased: Om Birla's first Lok Sabha address after no-trust motion winचिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: देश में बढ़ रही पेट्रोल डीजल की कीमतों, कोरोना का थर्ड वेव की आशंका और सरकार की तैयारियां, किसान आन्दोलन और राफेल विमानों की डील की जांच की विपक्षी दलों की मांग के बीच संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई से 13 अगस्त तक होगा। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने आज इसकी जानकारी दी। इसमें 19 कार्यदिवस होंगे।

लोकसभा स्पीकर ने कहा, ”सभी सदस्यों और मीडिया को कोविड नियमों के अनुसार अनुमति दी जाएगी। RTPCR टेस्ट अनिवार्य नहीं है। हम उन लोगों से अनुरोध करेंगे जिन्होंने परीक्षण से गुजरने के लिए टीकाकरण नहीं कराया है।”

कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग भी एक बार फिर संसद में गूंज सकती है। वहीं दूसरी ओर सरकार की कोशिश होगी कि बिना किसी विघ्न के ज्यादा से ज्यादा  संसद का कामकाज हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *