भारत में अब तक कुल 9 करोड़ से ज्याीदा लोगों का किया गया टीकाकरण

India crosses 150 crore mark in covid vaccinationचिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: वैश्विक महामारी के विरुद्ध सामूहिक और सहयोगपूर्ण लड़ाई लड़ते हुए भारत ने इस वर्ष 16 जनवरी को शुरू किए गए विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान में महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है। देश में अब कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत 9 करोड़ से ज्या़दा लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

आज सुबह 7 बजे तक मिली प्रारंभिक सूचना के अनुसार 13,77,304 सत्रों में 9,01,98,673 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। इनमें 89,68,151 स्वाचस्य्ते  कर्मचारियों (एचसीडब्यू73  ) को टीके की पहली खुराक दी गई है और 54,18,084 स्वादस्य्सं  कर्मचारियों को दूसरी खुराक दी गई है। इसके अलावा 97,67,538 अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं (एफएलडब्यूोगो ) को पहली खुराक और 44,11,609 अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को दूसरी खुराक दी गई है। इसके साथ ही 60 वर्ष से अधिक उम्र के 3,63,32,851 लाभार्थियों को पहली खुराक और 11,39,291 लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी गई है। 45 से 60 साल उम्र के 2,36,94,487 लाभार्थियों को पहली खुराक और 4,66,622 लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी गई है।

देश में अब तक लगाई गई टीके की कुल खुराक में 60 प्रतिशत 8 राज्यो में लगाई गई हैं। पिछले 24 घंटों में टीके की 30 लाख से ज्या6दा खुराकें दी गईं। टीकाकरण अभियान के 82वें दिन (7 अप्रैल, 2021) को 29,79,292 टीके लगाए गए। इनमें से 26,90,031 लाभार्थियों को 38,760 सत्रों में पहला टीका और 2,89,261 लाभार्थियों को दूसरा टीका लगाया गया।

वैश्विक स्तर पर प्रतिदिन लगाए जाने वाले टीकों के मामले में भारत प्रतिदिन औसतन 34,30,502 टीका लगाकर  विश्व में प्रथम स्थान पर है।

भारत में नए मामलों की संख्या बढ़ रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान 1,26,789 नए मामले सामने आए। महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु. गुजरात, केरल और पंजाब इन दस राज्यों में कोविड के प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों में वृद्धि हुई है। कुल नए मामलों का 84.21 प्रतिशत मामले इन्हीं  10 राज्यों में दर्ज हुए हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्याददा 59,907 नए मामले प्रतिदिन दर्ज किए गए। इसके बाद, छत्तीसगढ़ में 10,310 और कर्नाटक में 6,976 नए मामले दर्ज किए गए।

भारत में कुल सक्रिय मामलों की संख्याा 9,10,319 हो गई है। यह देश में सामने आए कुल पॉजिटिव मामलों का 7.04 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों में 66,846 मामलों की गिरावट दर्ज हुई है।

महाराष्ट्रु, छत्तीसगढ़, कर्नाटक,उत्तर प्रदेश और केरल में कुल सक्रिय मामलों का 74.13 प्रतिशत मामले दर्ज हुए हैं। इनमें से अकेले महाराष्ट्र  में देश के कुल सक्रिय मामलों का 55.26 प्रतिशत मामले दर्ज हुए हैं। भारत में इस रोग से रिकवर होने वाली लोगों की संख्याो आज 1,18,51,393 हो गई है और इस तरह देश की रिकवरी दर 91.67 प्रति‍शत हो गई है।

पिछले 24 घंटों में 59,258 रोगी ठीक हुए हैं। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से 685 लोगों की मौत हुई है। इन नई मौतों में से 87.59 प्रतिशत मौतें दस राज्यों  में दर्ज हुई हैं। महाराष्ट्र  में सबसे ज्याहदा 322 और पंजाब में 62 लोगों की मौतें प्रतिदिन दर्ज हुई हैं।

12 राज्योंर/केंद्रशासित प्रदेशो में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से कोई भी मौत नहीं हुई है। ये राज्यह हैं असम, लद्दाख (केन्द्रत शासित प्रदेश), दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव, नगालैंड,त्रिपुरा, मेघालय, सिक्किम, मणिपुर, लक्षद्वीप, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *