सबसे बिगड़ी और विशेषाधिकार प्राप्त महिला: कंगना रनौत ने जया बच्चन के सेल्फी विवाद पर दी तीखी प्रतिक्रिया

Most spoiled and privileged woman: Kangana Ranaut reacts sharply to Jaya Bachchan's selfie controversy
(Pic: Instagram)

चिरौरी न्यूज

नई दिल्ली: अभिनेत्री और नेता कंगना रनौत ने जया बच्चन के हालिया सेल्फी विवाद पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दिग्गज अभिनेत्री को “बिगड़ी और विशेषाधिकार प्राप्त महिला” कहकर निशाना बनाया है। बुधवार को दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में एक कार्यक्रम के दौरान सपा सांसद जया बच्चन एक प्रशंसक पर भड़क उठीं, जब उसने उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश की।

वीडियो में देखा गया कि जया बच्चन गुस्से में उस व्यक्ति को जोर से पीछे धकेलते हुए कहती हैं, “ये क्या कर रहे हो?” इस दौरान उनके साथ शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी भी मौजूद थीं।

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर किया और लिखा, “सबसे बिगड़ी और विशेषाधिकार प्राप्त महिला। लोग केवल इसीलिए उनके नखरे और बेहूदगी सहते हैं क्योंकि वह @amitabhbachchan जी की पत्नी हैं। वह समाजवादी टोप़ी मुर्गे की कंघी जैसी लग रही है और वह खुद एक मुर्गे जैसी दिख रही हैं! कितना शर्मनाक है ये सब।”

यह पहली बार नहीं है जब कंगना ने जया बच्चन पर निशाना साधा हो। 2020 में भी जया बच्चन ने फिल्म इंडस्ट्री की तुलना “गटर” से करने पर कंगना को आड़े हाथों लिया था। इसके जवाब में कंगना ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा था, “जया जी, क्या आप यही बात तब भी कहतीं अगर आपकी बेटी श्वेता के साथ ऐसा हुआ होता — अगर उसे किशोरी होने पर पीटा गया होता, ड्रग्स दिए गए होते, या उसका यौन शोषण किया गया होता? क्या आप तब भी यही कहतीं अगर अभिषेक को लगातार तंग किया गया होता, या एक दिन वो लटकता हुआ मिलता? हमारे लिए भी थोड़ी करुणा दिखाइए।”

हाल ही में कंगना रनौत ने उल्लू, एएलटीटी और देसीफ्लिक्स जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर बैन लगाने के सरकार के फैसले का स्वागत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *