मृणाल ठाकुर ने कहा, बड़ी फिल्म नहीं, ‘स्टैंडर्ड’ है प्राथमिकता

Mrunal Thakur says: Not big films 'standards' are the priority.
(Pic: Instagram)

चिरौरी न्यूज

नई दिल्ली: मशहूर अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने अपने करियर से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों पर खुलकर बातचीत की है। हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्मों सीता रामम और हाई नन्ना में उनके अभिनय को बेहद प्रशंसा मिली, जिसके बाद अब वह बड़े प्रोजेक्ट्स को लेकर और भी सतर्क हो गई हैं।

हाल ही में फिल्म डकैत के ट्रेलर लॉन्च के दौरान मृणाल ने कहा कि अब वह सिर्फ बड़े पैकेज वाले ऑफर्स को स्वीकार नहीं कर रहीं। वह सही कहानी और किरदार को प्राथमिकता देती हैं, क्योंकि उनके सामने अब एक उच्च मानदंड सेट हो चुका है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, “ट्रस्ट मी, जब दूसरे फिल्ममेकर मुझसे संपर्क करते हैं और पैकेज शानदार होता है, तब भी भारी मन से मुझे ‘ना’ कहना पड़ता है।”

मृणाल का कहना है कि उन्होंने अपनी पिछली फिल्मों में सीता महालक्ष्मी और यशना के किरदारों से जो मानदंड स्थापित किए हैं, उन्हें उस स्तर तक बनाए रखना उनका लक्ष्य है।

उन्होंने आगे कहा, “सीता महालक्ष्मी और यशना ने जो स्टैन्डर्ड सेट किया है, मैं उसके अनुरूप खुद को साबित करना चाहती हूं। लालच बुरी बला है,  इसलिए चाहे कितना बड़ा मौका क्यों न हो, मुझे सम्मानपूर्वक ‘सर, मैं सही फिल्म का इंतज़ार करूंगी’ कहना पड़ता है।”

वहीं, मृणाल की आगामी फिल्म डकैत  के ट्रेलर को निर्माताओं द्वारा हाल ही में जारी किया गया है।

ट्रेलर में एक ऐसे व्यक्ति की कहानी दिखाई गई है जिसे गलत आरोपों में जेल में डाला जाता है। बाद में वह जेल से भागकर अपनी जिंदगी तबाह करने वाली महिला और उसके पति से अपना बदला लेना चाहता है। लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, अभिनेता को अपने अतीत और बदले के बीच कठिन निर्णयों का सामना करना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *