मुरथल के ढाबों पर पड़ा छापा, तीन विदेशी सहित 12 युवतियां व तीन युवक देह व्यापार के आरोप में हुए गिरफ्तार

Kerala Government publishes Hema report on sexual harassment in Malayalam film industry
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

चिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: हरियाणा के सोनीपत में मुरथल स्थिति कई ढाबों पर छापा मारा गया है, जिसमें तीन विदेशी युवतियों समेत गिरफ्तार 12 युवती व तीन युवक देह व्यापार में गिरफ्तार किए गए हैं। डीएसपी अजीत सिंह के नेतृत्व में सीएम फ्लाइंग ने छह ढाबों पर छापामारी की जिनमें तीन ढाबों में वेश्यावृति और एक में जुआ खेलते हुए आरोपियों को पकड़ा गया है। सभी आरोपियों को पुलिस आज कोर्ट में पेश करेगी।

बताया जा रहा है कि मुरथल के ढाबों पर अनैतिक कार्य की शिकायत पुलिस को मिली थी जिसके बाद सीएम फ्लाइंग के डीएसपी अजीत सिंह के नेतृत्व में तीन टीमों ने छापा मारा। सीएम फ्लाइंग की टीम रात करीब नौ बजे मुरथल में पहुंची और देर रात तक छापामारी चलती रही।

छापामारी में पकड़ी गयी 12 युवतियों में नौ युवतियां दिल्ली की रहने वाली हैं, जबकि एक-एक युवती उजबेकिस्तान, तुर्की और रूस की है। एक टीम ने  दूसरे ढाबे पर छापामारी की। वहां से 9 युवक जुआ खेलते पकड़े गए हैं। इनके पास से 1।63 लाख रुपये बरामद हुए हैं। सीएम फ्लाइंग की कार्रवाई के दौरान कई ढाबों पर पुलिस टीम तैनात की गई थी। उसके बावजूद ज्यादातर ढाबों पर भगदड़ मच गई।

छापामारी की जानकारी देते हुए अजीत कुमार ने बताया कि हमें एक गुप्त सूचना मिली थी कि मुरथल के कई ढाबों पर अनैतिक कार्य होते हैं। इस पर कार्यवाही करते हुए आज हमने ढाबों पर कार्रवाई करते हुए ढाबों से तीन विदेशी युवतियां, 9 दिल्ली की रहने वाली युवतियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा इन ढाबों से 3 युवको को भी गिरफ्तार किया। इसी के साथ एक ढाबे से ताश का जुआ खेलते हुए 9 युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 1।63 लाख रुपए बरामद किए गए हैं। आगे जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *