बेंगलुरु के द रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट की जांच एनआईए करेगी

चिरौरी न्यूज
नई दिल्ली: गृह मंत्रालय ने सोमवार को बेंगलुरु के द रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंप दी है। 1 मार्च को पूर्वी बेंगलुरु के ब्रुकफील्ड में रामेश्वरम कैफे में हुए विस्फोट में कम से कम नौ लोग घायल हो गए थे। शहर पुलिस ने कहा कि कैफे के कर्मचारियों और ग्राहकों दोनों को चोटें आईं लेकिन वे सभी ठीक हो रहे हैं।
इस ब्लास्ट में टोपी, मास्क और चश्मा पहने एक व्यक्ति इस मामले में मुख्य संदिग्ध है। संदिग्ध का वीडियो फूटेज सीसीटीवी में कैद हुआ है।
इस बीच मालिक 8 मार्च को द रामेश्वरम कैफे के ब्रुकफील्ड आउटलेट को फिर से खोल देंगे। घटना के बाद, शहर पुलिस द्वारा जांच के तहत भोजनालय की घेराबंदी कर दी गई।
इस बीच, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और ने रामेश्वरम कैफे घटना पर क्षुद्र राजनीतिक लाभ के लिए कर्नाटक की छवि खराब करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचना की।