अब अखिलेश यादव भी लगवाएंगे कोरोना की वैक्सीन

The opposition attacks the central government, accusing it of avoiding debate in Parliamentचिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: कुछ दिनों पहले तक कोरोना की वैक्सीन लेने से इनकार करने वाले उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आखिकार कोरोना का टीका लगवाने का ऐलान किया है। इस से पहले उन्होंने कोरोना टीका को बीजेपी की वैक्सीन बताकर नहीं लगवाने का ऐलान किया था। लेकिन अब उन्होंने वैक्सीन लगवाने का फैसला किया है। आज उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हम भी टीका लगवाएंगे।

बता दें कि सोमवार को ही उनके पिता और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कोरोना का टीका लगवाया था। मुलायम के टीका लगवाने के बाद अब अखिलेश ने भी वैक्सीन लगवाने की घोषणा की है।

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि, “जनाक्रोश को देखते हुए आख़िरकार सरकार ने कोरोना के टीके के राजनीतिकरण की जगह ये घोषणा करी कि वो टीके लगवाएगी। हम भाजपा के टीके के ख़िलाफ़ थे पर ‘भारत सरकार’ के टीके का स्वागत करते हुए हम भी टीका लगवाएंगे व टीके की कमी से जो लोग लगवा नहीं सके थे उनसे भी लगवाने की अपील करते हैं।”

अखिलेश के पिता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने कल ही वैक्सीन लगवाई थी। 81 साल के मुलायम सिंह यादव ने गुरुग्राम स्थित मेदांता हॉस्पिटल में वैक्सीन की पहली डोज ली। इसके अगले ही दिन अखिलेश ने भी वैक्सीन लगवाने का ऐलान कर दिया। मुलायम के वैक्सीन लगवाने के बाद बीजेपी नेताओं ने अखिलेश पर तंज कसा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *