केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की गिरफ्तारी पर जेपी नड्डा ने कहा, न डरेंगे, न दबेंगे

Union Minister Narayan Rane raised questions on the comments of Shankaracharya, said- he should give blessings for the construction of Ram temple.चिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ ‘थप्‍पड़ संबंधी टिप्पणी’ को लेकर केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की परेशानी बढ़ गई है। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की अग्रिम जमानत याचिका को रत्नागिरी कोर्ट द्वारा खारिज किये जाने के बाद पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया है। महाराष्ट्र पुलिस के द्वारा केन्द्रीय मंत्री नारायण राणे की गिरफ्तारी के बीजेपी की तरफ से बहुत ही तीखी प्रतिक्रिया आई है।

इससे पहले मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लेकर केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के आपत्तिजनक बयान के मामले में तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए जाने के बाद शिवसेना और भाजपा के कार्यकर्ता मुंबई में आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच बात आगे बढ़ने पर पुलिस को लाठियां बरसानी पड़ी। जानकारी के मुताबिक, शिवसेना कार्यकर्ता नारायण राणे के घर तक मार्च निकाल रहे थे। तभी भाजपा के कार्यकर्ताओें के साथ भिड़ंत हो गई।

बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर कहा, ”महाराष्ट्र सरकार द्वारा केंद्रीय मंत्री नारायण राणे जी की गिरफ़्तारी संवैधानिक मूल्यों का हनन है। इस तरह की कार्यवाही से ना तो हम डरेंगे, ना दबेंगे। बीजेपी को जन-आशीर्वाद यात्रा में मिल रहे अपार समर्थन से ये लोग परेशान है। हम लोकतांत्रिक ढंग से लड़ते रहेंगे, यात्रा जारी रहेंगी।”

बता दें कि केन्द्रीय मंत्री नारायण राणे पर पुलिस ने आरोप लगाया है कि उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ विवादित बयान दिया है। इसीलिए नासिक पुलिस ने राणे को रत्नागिरी से गिरफ्तार कर किया है। राणे जन आशीर्वाद यात्रा पर थे। पुलिस ने बताया कि हिरासत में लेने के बाद राणे को संगमेश्वर थाना ले जाया गया। अब उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रवक्‍ता संबित पात्रा ने कहा कि नारायण राणे का मामला गंभीर है। कुछ शब्द नारायण राणे ने प्रयोग किये होंगे, उससे बचा जा सकता है। संबित पात्रा ने कहा कि महाराष्ट्र में 42 में आए 27 ऐसे मंत्री है, जिन पर केस है। अनिल देशमुख पर 100 करोड़ वसूली का आरोप है क्या वे जेल में हैं और पुलिस उनको पूछती भी नहीं है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि आज महाराष्ट्र में लोकतंत्र शर्मसार हुआ है। संजय राउत ने महिलाओं के खिलाए कई बयान दिए लेकिन कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *