केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान के निर्देश पर जहां समस्या, वहां लोजपा कार्यकर्ता : डॉ विभय कुमार झा

On the instructions of Minister Chirag Paswan, wherever there is a problem, there are LJP workers: Dr. Vibhay Kumar Jhaचिरौरी न्यूज

नई दिल्ली: नेपाल से छोड़े गए बारिश के पानी के कारण बिहार की नदियां उफान पर है। मिथिलांचल और सीमांचल के कई जिले बाढ़ की चपेट में है। केंद्रीय मंत्री व सांसद चिराग पासवान लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं। उनके नक्शेकदम पर लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के कार्यकर्ता भी चल रहे हैं।

युवा लोकजनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ विभय कुमार झा ने बताया कि हम सभी कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर लोगों की मदद करने के लिए कहा गया है। उसी मुहिम में हम सब लगे हुए हैं। कई बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा करके स्वयं हमारे लोजपा अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने राहत सामग्री लोगों तक पहुंचाया है। हम भी मिथिलांचल के गांवों में ऐसा ही कर रहे हैं।

एक सवाल के जवाब में डॉ विभय कुमार झा ने बताया कि हम स्वयंसेवी संस्था अभ्युदय के माध्यम से भी लोगों तक सहायता पहुंचा रहे हैं। अभ्युदय के टीम को बाढ़ प्रभावित गांवों में सक्रिय कर दिया गया है। हमारे साथी लगातार लोगों तक राशन आदि की व्यवस्था करने में जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *