प्रियंका चोपड़ा ने की महिला आरक्षण बिल की तारीफ, “सही दिशा में उठाया गया कदम”

चिरौरी न्यूज
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में भारतीय संसद में पास हुए महिला आरक्षण बिल की तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह बिल देश के लिए सही दिशा में उठाया गया कदम है।
प्रियंका ने रविवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर महिला आरक्षण विधेयक के बारे में अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने बिल के बारे में एक लेख का स्क्रीनशॉट साझा किया, जहां शीर्षक था ‘महिला आरक्षण विधेयक को संसद की मुहर मिली।’
उन्होंने लिखा कि यह बिल एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है। उन्होंने कहा, “महिला आरक्षण विधेयक- ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ का पारित होना वास्तव में सही दिशा में एक कदम है।”
प्रियंका ने यह भी कहा कि बिल का अगला चरण महत्वपूर्ण है. “महत्वपूर्ण अगला चरण इसका तेज़ और प्रभावी कार्यान्वयन है।” इसके बाद उन्होंने एक ऐसे भारत की कामना की जो अपनी महिलाओं का समर्थन और सशक्तिकरण करे।
गुरुवार को संसद में पास हुए महिला आरक्षण बिल की एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी ने भी तारीफ की। उन्होंने इसे ‘भारत में घटित एक असाधारण घटना’ बताया।