गैंगरेप पीड़िता की मौत के बाद योगी सरकार पर फूटा प्रियंका गांधी का गुस्सा

Priyanka Gandhi spoke to the father of rape victim in Alwar, assured of justiceचिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: हाथरस में गैंग रेप की शिकार 19 वर्षीय दलित लड़की की मंगलवार सुबह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो जाने को लेकर अब कांग्रेस की नेता प्रियंका गाँधी ने योगी सरकार की आलोचना की है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के हाथरस गैंग रेप की घटना को लेकर मंगलवार को राज्य सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था हद से ज्यादा बिगड़ चुकी है।

प्रियंका गाँधी ने कहा है कि प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा का नाम-ओ-निशान नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के प्रति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जवाबदेही है।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट ट्वीट कर कहा कि,  “हाथरस में हैवानियत झेलने वाली दलित बच्ची ने सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया…।दो हफ्ते तक वह अस्पतालों में जिंदगी और मौत से जूझती रही। हाथरस, शाहजहांपुर और गोरखपुर में एक के बाद एक बलात्कार की घटनाओं ने राज्य को हिला दिया है…। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने दावा किया, सूबे में कानून व्यवस्था हद से ज्यादा बिगड़ चुकी है…महिलाओं की सुरक्षा का नाम-ओ-निशान नहीं है…अपराधी खुले आम अपराध कर रहे हैं। उन्होंने कहा, इस बच्ची के क़ातिलों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। योगी आदित्यनाथ जी, यूपी की महिलाओं की सुरक्षा के प्रति आप जवाबदेह हैं।”

आपको बता दें कि हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में 14 सितंबर को 19 साल की एक दलित लड़की के साथ कथित तौर पर गैंग रेप की वारदात हुई थी। आज सुबह पीड़िता की दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में मौत हो गयी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *