राणा दग्गुबाती ने मनाया अपना जन्मदिन, समांथा रुथ प्रभु ने दी शुभकामनाएं

Samantha Ruth Prabhu shared a heartwarming post after Naga Chaitanya and Sobhita Dhulipala's weddingचिरौरी न्यूज

नई दिल्ली: राणा दग्गुबाती ने शनिवार (14 दिसंबर) को अपना जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु ने उन्हें सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। समांथा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर राणा की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्रिय @ranadaggubati। तुम्हें जो भी काम करते हुए अपनी पूरी मेहनत देते हुए देखना हमेशा मुझे बेहतर करने और खुद को सुधारने के लिए प्रेरित करता है। हमेशा तुम्हारी फैन। भगवान आशीर्वाद दे।”

राणा दग्गुबाती, समांथा रुथ प्रभु के पूर्व पति नागा चैतन्य के चचेरे भाई हैं। इस साल आईफा उत्सव अवार्ड्स के दौरान राणा ने मजाकिया अंदाज में समांथा और नागा चैतन्य के तलाक पर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था, “समांथा टॉलीवुड से हॉलीवुड तक गईं। वह मेरी सिस्टर इन लॉ से मेरी बहन बन गईं।” इस पर समांथा हंसते हुए चिढ़ाते हुए बोलीं, “यह क्या सेल्फ-ट्रोलिंग है?”

राणा, जो बचपन से समांथा को “समांथा रुथलेस प्रभु” बुलाते आए हैं, ने उनकी हंसी-मजाक वाली शख्सियत पर भी मजाक किया। उन्होंने पूछा, “कॉमेडी सम कहां गई?” तो समांथा ने तुरंत जवाब दिया, “कॉमेडी सम, कंट्रोवर्शियल सम… वह सोने चली गई, शुभ रात्रि।”

गौरतलब है कि नागा चैतन्य और समांथा रुथ प्रभु की शादी 2017 में हुई थी, लेकिन अक्टूबर 2021 में दोनों ने एक संयुक्त बयान जारी कर अपनी अलगाव की घोषणा की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *