थम्मा में रश्मिका मंदाना का सेक्सी और सेंसुअल लुक, ‘तुम मेरे ना हुए’ गाने में प्रेम और दर्द की कहानी

Rashmika Mandanna's sexy and sensual look in Thamma, the song 'Tum Mere Na Hue' tells the story of love and painचिरौरी न्यूज

नई दिल्ली: रश्मिका मंदाना का नया अंदाज़ एक बार फिर दर्शकों को दीवाना बना रहा है। आगामी फिल्म “थम्मा” में उनका सेक्सी और सेंसुअल लुक इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिल्म के पहले गाने “तुम मेरे ना हुए, ना सही” में रश्मिका ने ग्लैमर, इमोशन और दिल तोड़ देने वाली भावनाओं को इतनी खूबसूरती से पिरोया है कि दर्शक उनकी हर एक अदा पर फिदा हो रहे हैं।

सोमवार को यूनिवर्सल म्यूजिक इंडिया ने इस गाने को सोशल मीडिया पर रिलीज़ करते हुए लिखा, “कुछ प्रेम कहानियाँ कभी नहीं मरतीं… वे अंदर ही अंदर जलती रहती हैं। #तुममेरेनाहुए के साथ आवाज़ और दर्द को महसूस करें।”

गाने में रश्मिका मंदाना और आयुष्मान खुराना की कैमिस्ट्री ने आग लगा दी है। रश्मिका जहां एक टूटे दिल वाली लड़की के रूप में नजर आती हैं, वहीं उनका ग्लैमरस अवतार गाने को एक अलग ही स्तर पर ले जाता है। रश्मिका ने बताया कि यह उनके लिए सबसे मज़ेदार गानों में से एक था। उन्होंने कहा, “कोरियोग्राफी, संगीत, बीट्स, सेट… सब कुछ दिल को छू लेने वाला है! मुझे उम्मीद है कि आप सभी इसे उतना ही पसंद करेंगे जितना मैंने इसकी शूटिंग का आनंद लिया।”

आयुष्मान खुराना ने भी रश्मिका की तारीफ करते हुए कहा, “उनके साथ डांस करना बेहद आनंददायक रहा। वह बेहद भावपूर्ण और सहज डांसर हैं। इस ट्रैक में उनकी एनर्जी और ग्रेस ने इसे और भी खास बना दिया है।”

इस रोमांटिक और इमोशनल ट्रैक को मधुबंती बागची ने आवाज़ दी है, जिसे संगीत दिया है सचिन-जिगर ने और बोल लिखे हैं अमिताभ भट्टाचार्य ने। मधुबंती ने कहा,

“यह गाना मेरे लिए खास है क्योंकि यह उस टीम के साथ मेरा पुनर्मिलन है जिसने मुझे मेरी पहली बड़ी हिंदी फिल्म में गाने का मौका दिया था।”

‘थम्मा’ को आदित्य सरपोतदार ने निर्देशित किया है और इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल जैसे मंझे हुए कलाकार भी नजर आएंगे। यह फिल्म इस दिवाली, 21 अक्टूबर 2025, को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

रश्मिका का यह हॉट, सेंसुअल और इमोशनल अवतार इस दीवाली स्क्रीन पर आग लगाने को तैयार है – क्या आप तैयार हैं थम्मा की इस खूनी प्रेम कहानी के लिए?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *