फैमिली आउटिंग के दौरान पैपराजी पर भड़के संजय दत्त
चिरौरी न्यूज
नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त हाल ही में पैपराजी पर गुस्सा करते नजर आए। यह घटना उस समय हुई जब वह अपनी पत्नी मान्यता दत्त और अपने जुड़वां बच्चों के साथ मुंबई में डिनर के लिए निकले थे।
दरअसल, यह एक सामान्य फैमिली आउटिंग थी, लेकिन जैसे ही संजय दत्त रेस्तरां के बाहर पहुंचे, पैपराजी ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया और लगातार तस्वीरें व वीडियो लेने लगे। इस दौरान एक्टर को यह दखल बिल्कुल पसंद नहीं आया और उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा, “बस करना बे,” और अंदर चले गए। वह इस दौरान अपनी पत्नी का हाथ थामे हुए नजर आए।
हालांकि मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। जब डिनर के बाद परिवार बाहर निकला, तो फिर से कैमरों की भीड़ उनके सामने आ गई। इस बार भी संजय दत्त ने झुंझलाहट दिखाते हुए कहा, “अरे भाई, 2 मिनट बंद कर दो, हो गया अभी।”
वर्क फ्रंट की बात करें तो संजय दत्त इन दिनों अपनी फिल्म धुरंधर: द रिवेंजकी सफलता का आनंद ले रहे हैं। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं, जबकि संजय दत्त ने एसपी चौधरी असलम का दमदार किरदार निभाया है।
19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। भारत में यह फिल्म ₹700 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है, जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई ₹1100 करोड़ से ज्यादा हो गई है। फिल्म में आर. माधवन, राकेश बेदी, गौरव गेरा और सारा अर्जुन भी अहम किरदार में हैं।
