बेस्ट फ्रेंड की शादी में ग्लो करने के लिए सारा अली खान ने शेयर किए अपने ब्यूटी हैक्स, बताया पर्पल टूथपेस्ट का कमाल

चिरौरी न्यूज
नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने सोशल मीडिया पर अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी के लिए तैयार होते हुए ब्यूटी और स्किनकेयर रूटीन की झलक शेयर की है। अपनी बेबाकी और मस्ती भरे अंदाज़ के लिए मशहूर सारा ने इस बार भी एक फन और फ्रेश अंदाज़ में Get Ready With Me वीडियो के ज़रिए अपने टॉप ब्यूटी हैक्स फैंस के साथ साझा किए।
वीडियो की शुरुआत सारा के आइस फेशियल से होती है, जो चेहरे की सूजन कम करने और नेचुरल ग्लो लाने में मदद करता है। इसके बाद वो पर्पल कलर की टूथपेस्ट से अपने दांत साफ करती नजर आती हैं। सारा बताती हैं कि न्यूड लिपस्टिक लगाने से अक्सर दांत पीले दिखते हैं, लेकिन उनके पसंदीदा Colgate Visible White Purple टूथपेस्ट की मदद से वो बिना किसी चिंता के कोई भी लिपशेड पहन सकती हैं।
अपना स्किन प्रेप करने के बाद सारा एक खूबसूरत पर्पल लहंगे में नजर आती हैं और सॉफ्ट ग्लैम मेकअप के साथ अपने लुक को पूरा करती हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान आखिरी बार फिल्म ‘Sky Force’ में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार और वीर पाहाड़िया भी थे। फिलहाल सारा अनुराग बसु की आगामी एंथोलॉजी फिल्म ‘Metro… In Dino’ के रिलीज़ का इंतजार कर रही हैं, जो 4 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अली फज़ल और फातिमा सना शेख जैसे कलाकार भी शामिल हैं।