शक्ति अवार्ड 2026: न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला ने किया नारी शक्तियों का सम्मान

Shakti Awards 2026: Justice Vijay Kumar Shukla Honors Women of Strengthचिरौरी न्यूज

इंदौर: वुमेन्स प्रेस क्लब, मध्यप्रदेश द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 18 मार्च को जाल सभागृह, इंदौर में “शक्ति अवार्ड 2026” का भव्य एवं गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश भर से आईं प्रतिभाशाली महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला (प्रशासनिक न्यायाधीश, उच्च न्यायालय, खंडपीठ इंदौर) एवं विशेष अतिथि मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की सचिव सुश्री राखी सहाय उपस्थित रहीं।

पिछले एक दशक से यह मंच समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को पहचान और सम्मान प्रदान करता आ रहा है। इस वर्ष भी विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को “शक्ति अवार्ड 2026” से सम्मानित किया गया।

बोली और भाषा हमारी पहचान: न्यायमूर्ति शुक्ला

बोली और भाषा पर आधारित टॉक शो में न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला ने कहा कि बोलियां हमारी संस्कृति और परंपरा से जोड़ती हैं, जबकि भाषा हमें समाज और राष्ट्रीयता से जोड़ती है। भारत की विविधता उसकी शक्ति है और भाषाई समृद्धि उसकी पहचान। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों और कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी अपने विचार व्यक्त किए।

महिलाओं का सम्मान समाज को देता है नई दिशा: राखी सहाय

लोकसेवा आयोग म प्र, की सचिव  राखी सहाय ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन महिलाओं के आत्मविश्वास और मनोबल को बढ़ाते हैं तथा उन्हें समाज में और अधिक सशक्त भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हैं।

टॉक शो में छलका संघर्ष और संवेदनाओं का सागर

कार्यक्रम के दौरान आयोजित  विशेष टॉक शो में सम्मानित नारी शक्तियों ने अपने जीवन के संघर्ष अनुभव साझा किए। इस दौरान कई प्रतिभागी भावुक हो उठीं—किसी की आंखों से आंसू छलक पड़े, तो किसी ने अपने संघर्ष की कहानी बयां करते हुए रुंधे गले से अपनी यात्रा सुनाई।

इन सजीव अनुभवों ने उपस्थित जनसमूह को गहराई से प्रभावित किया और यह संदेश दिया कि हर सफलता के पीछे एक लंबा संघर्ष और अटूट साहस छिपा होता है।

Shakti Awards 2026: Justice Vijay Kumar Shukla Honors Women of Strengthसम्मानित हस्तियां

इस अवसर पर  नारी शक्तियों को उनके क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया गया—

डॉ. नूपुर धमीजा रंजन (अधिवक्ता, सुप्रीम कोर्ट, नई दिल्ली)

सुश्री वर्तिका तोलानी (वरिष्ठ पत्रकार, नई दिल्ली)

राजयोगिनी ब्रह्मकुमारी हेमलता दीदी (क्षेत्रीय निदेशिका, इंदौर)

श्रीमती रत्न प्रभा पोरवाल (समाजसेविका, इंदौर)

श्रीमती अर्पणा चेंडके (कोरियोग्राफर एवं एंकर, इंदौर)

डॉ. स्वाति सिंह (सह-प्राध्यापक, अंग्रेजी विभाग, सेंट पॉल इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज, इंदौर)

सुश्री श्रेष्ठा गोयल (व्यवसायी एवं समाजसेविका, इंदौर)

डॉ. प्रगति जैन (वरिष्ठ पत्रकार, इंदौर)

श्रीमती रुचि चोविशया जैन (समाजसेविका, इंदौर)

सुश्री शीला रजक (संस्थापिका, रेप्युटेशन क्राफ्टर्स – पब्लिक रिलेशन्स एजेंसी)

सुश्री वर्षा कलोसिया (संस्थापक एवं निदेशक, नेक्स्ट पीआर एजेंसी)

डॉ. माधुरी पुराणिक (समाजसेविका, इंदौर)

आचार्य वेदिका श्रीवास्तव (ज्योतिषाचार्य एवं समाजसेविका, इंदौर)

श्रीमती इंदिरा प्रमाल (वरिष्ठ पत्रकार, इंदौर)

श्रीमती शिवानी सिंह (समाजसेविका, इंदौर)

श्रीमती बबीता हडिया (प्राचार्या, श्री उमिया कन्या विद्यालय, राऊ)

डॉ. विनिता कुमार (समाजसेविका, इंदौर)

श्रीमती निर्मल राजेश दिसावाल (समाजसेविका, उज्जैन)

श्रीमती संगीता देसाई (समाजसेविका, आगर)

सुश्री पलक तलरेजा (मेकअप आर्टिस्ट, इंदौर)

डॉ. पूनम विशाल ज्वैल (समाजसेविका, इंदौर)

सुश्री भावना राजपूत (खेल पत्रकार, जबलपुर)

श्रीमती ममता अग्रवाल (आर्टिस्ट)

श्रीमती पल्लवी गौतम (NLP एवं इमोशनल इंटेलिजेंस कोच)

श्रीमती अर्पणा जोशी (राष्ट्रीय समन्वयक, विश्व ब्राह्मण समाज संघ – महिला प्रकोष्ठ)

सुश्री दीपिका सोलंकी (उप प्रबंधक, ओमैक्स ग्रुप)

सुश्री दीक्षा राजोरा (सहायक प्रबंधक, ओमैक्स ग्रुप)

डॉ. चारूलता दवे (चिकित्सक, झाबुआ)

सुश्री सोनिया सिंह धाकरे (सब इंस्पेक्टर, इंदौर)

वुमेन्स प्रेस क्लब, मध्यप्रदेश की अध्यक्ष शीतल रॉय ने बताया कि “शक्ति अवार्ड” का उद्देश्य समाज में महिलाओं के योगदान को सम्मानित करना और उनकी उपलब्धियों से नई पीढ़ी को प्रेरित करना है, ताकि वे अपनी सांस्कृतिक विरासत और मूल्यों से जुड़ी रहें।

इस अवसर पर विधायक गोलू शुक्ला, पंडित योगेंद्र महंत, समाजसेवी डॉ संध्या चौकसे,समाजसेवी अर्चना जायसवाल,एडवोकेट डॉ पंकज वाधवानी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत प्रवीण खारीवाल, रचना जौहरी, ऋतु साहू, डॉ. कल्पना सक्सेना एवं सोनाली यादव ने किया और संचालन सुनयना शर्मा द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *