तमिल अभिनेता विजयकांत की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

चिरौरी न्यूज
नई दिल्ली: देसिया मुरपोक्कू द्रविड़ कड़गम (डीएमडीके) के संस्थापक और अभिनेता विजयकांत की स्वास्थ्य स्थिति पिछले 24 घंटों के दौरान थोड़ी बिगड़ गई है और अस्पताल के अनुसार उन्हें आगे के इलाज की जरूरत है। विजयकांत को हाल ही में चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
बुधवार को अस्पताल ने उनके स्वास्थ्य पर एक आधिकारिक बयान जारी किया, जिसमें लिखा है, “मि. विजयकांत में काफी सुधार दिख रहा था। हालाँकि, पिछले 24 घंटों में उनकी हालत में हल्की गिरावट देखी गई, जिसके लिए थोड़ी मात्रा में फुफ्फुसीय सहायता की आवश्यकता पड़ी। हमें पूरा भरोसा है कि वह पूरी तरह ठीक हो जाएंगे। अस्पताल में रहने की संभावित अवधि 14 दिन और है।”
वह अगले 14 दिनों तक डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे। कथित तौर पर, वह खांसी और गले में दर्द से पीड़ित थे।