तेजस्वी के हुए तीखे तेवर; कहा, चूड़ियाँ पहन लें नीतीश कुमार

Tejashwi Yadav attacks the NDA and the Election Commission over the Bihar election results, saying, "The people lost, the machinery won."चिरौरी न्यूज़

पटना: बिहार विधानसभा में कल हुए अप्रत्याशित और अप्रिय घटना के लिए मुखमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार कल की घटना के लिए मांफी मांगें। वहीं, विधायकों के साथ बदसलूकी और मारपीट करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करें। ऐसा नहीं करने पर वे सदन का बहिष्कार करेंगे।

आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि, “निर्लज्ज कुमार को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। वो बैसाखी पर चल रहे हैं। इस कानून के तहत कल पूर्व मुख्यमंत्री को भी पीटा जाएगा। समय मांगते रहे, लेकिन हमें बोलने नहीं दिया गया। अगर कानून सही है तो सामने आ जाए और बहस बहस, नहीं तो चूड़ियाँ पहन कर बैठें।”

तेजस्वी ने कहा, ” लोहिया जयंती और भगत सिंह के शहादत दिवस पर बिहार विधानसभा में काला कानून पेश किया गया। विधायकों को नीतीश कुमार के इशारे पर लात-घूंसे से पीटा गया। महिला विधायकों की साड़ी खुलवाने और भद्दी गालियां दिलाने का काम किया गया। पूरा देश नीतीश कुमार पर थू-थू कर रहा है। देश नीतीश कुमार से सवाल कर रहा है।”

तेजस्वी यादव ने पुलिस बिल को काला कानून बताते हुए कहा कि बिल के बारे में खुद मुख्यमंत्री को कि कुछ पता नहीं है।
तेजस्वी ने कहा, “एक महीने तक सदन में तथ्यपूर्ण बातें रखीं, एक का जवाब नहीं मिला। पूरी तरह अफसरशाही है। खुद को ज्ञान नहीं है, जो अधिकारी बोलते हैं, वो ही करते हैं। पुलिस का बिल है और पुलिस ने जबरदस्ती पास कराया है। इस बिल का बिंदुवार जवाब देंगे।”

उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री मांफी नहीं मांगेंगे तो अगले पांच साल तक हम विधानसभा नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा, अधिकारियों पर अगर कार्रवाई नहीं की गयी और नीतीश कुमार ने कल की घटाना के लिए माफी नहीं मांगी तो हम विचार कर रहे हैं कि अगले पांच साल तक हम विधानसभा नहीं जाएंगे। जिस हंगामे की पूरे देश में चर्चा हुई, उसके बाद भी डिनर पार्टी और सांस्कृतिक कार्यक्रम करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *