असम के नये मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा होंगे

Assam government's decision, scooters will be given to meritorious students who pass 12thचिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: असम के विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री को लेकर चल रही माथापच्ची आज खत्म हो गयी। पिछले दो दिनों से दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ हुई कई दौर की बैठक के बाद असम के नये मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर सहमती बनी। आज उनके नाम पर गुवाहाटी में हुई विधायक दल की बैठक में औपचारिक सहमति बन गयी है। हिमंत बिस्वा जल्द ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

असम में भाजपा की मिली जीत में हिमंत बिस्वा की प्रमुख भूमिका है। आज रविवार को हुई विधायक दल की बैठक में हिमंत का नाम आगे कर दिया गया।

1 फरवरी 1969 को हिमंत का जन्म जोरहाट में हुआ था। अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत उन्होंने कांग्रेस पार्टी से की थी। 2001 से 2015 तक जालुकबारी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे, अगस्त 2015 में वह भाजपा के साथ आ गये। साल 2016 में विस चुनाव जीतने के बाद कैबिनेट मंत्री बने। उन्हें वित्त, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, शिक्षा, योजना और विकास, पर्यटन, पेंशन और लोक शिकायत जैसे विभाग दिये गये थे। सरमा के परिवार में मां मृणालिनी देवी, पत्नी रिनिकी भुयान और दो बच्चे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *