टाइगर श्रॉफ ने चड्डी पहनकर खेला क्रिकेट, सोशल मीडिया पर यूजर्स बोले – “कपड़े नहीं हैं क्या?”

Tiger Shroff played cricket wearing shorts, users on social media said – “Don’t you have clothes?”चिरौरी न्यूज

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अक्षय कुमार के साथ सेट पर क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। लेकिन इस वीडियो में सबसे ज्यादा ध्यान खींचा टाइगर के आउटफिट ने, जो लोगों को हैरान कर गया।

वीडियो में टाइगर सिर्फ अंडरवियर (ब्रिफ्स) पहनकर क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं, जबकि अक्षय कुमार स्पोर्ट्स वियर में ठीक-ठाक कपड़ों में दिखे। टाइगर बल्ला थामे पिच पर दौड़ते हैं, और कैप्शन में लिखते हैं —
“कोई टेक्निक नहीं पर बहुत जान है।”

हालांकि इंटरनेट यूजर्स को टाइगर की ये मस्ती कुछ खास पसंद नहीं आई और उन्होंने एक्टर को जमकर ट्रोल कर डाला।

एक यूजर ने लिखा, “चड्डी पहन के क्रिकेट खेलना जरूरी है क्या?” तो दूसरे ने मजाक उड़ाते हुए कहा,
“चड्डी क्रिकेट टूर्नामेंट।”

एक यूजर ने सवाल किया, “अंडरवियर में ही क्यों?”
वहीं, एक और यूजर ने जेंडर डबल स्टैंडर्ड्स की तरफ इशारा करते हुए लिखा, “अगर कोई लड़की बिकिनी में क्रिकेट खेलती तो पूरा कमेंट सेक्शन आलोचना से भर जाता। लेकिन टाइगर को कोई कुछ नहीं कह रहा।”

एक कमेंट में तो सीधा ताना मारते हुए लिखा गया — “कपड़े नहीं हैं क्या?”

काम के मोर्चे पर

टाइगर श्रॉफ को आखिरी बार ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में अक्षय कुमार के साथ देखा गया था। इसके अलावा, उन्होंने अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में एक गेस्ट अपीयरेंस भी दिया है।

अब टाइगर अगली बार नजर आएंगे अपनी एक्शन फ्रेंचाइज़ी ‘बागी 4’ में, जिसे ए. हर्षा डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

साथ ही टाइगर के पास डायरेक्टर राज मेहता की रोमांटिक फिल्म ‘लग जा गले’ भी है, जिसमें उनके साथ जान्हवी कपूर नजर आएंगी। यह फिल्म करण जौहर द्वारा प्रोड्यूस की जा रही है और इसकी शूटिंग 2025 के अंत में शुरू होने की उम्मीद है। ‘लग जा गले’ 2026 में रिलीज होगी।

फिलहाल टाइगर की क्रिकेट वीडियो ने सोशल मीडिया पर बहस जरूर छेड़ दी है कि स्टारडम के नाम पर कितनी हद तक एक्सपेरिमेंट किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *