सोनिया गांधी के स्वास्थ्य को लेकर अपडेट, डॉक्टरों ने कह दी बड़ी बात

Update on Sonia Gandhi's Health: Doctors Make a Significant Statementचिरौरी न्यूज

नई दिल्ली: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के स्वास्थ्य को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार उनकी तबीयत में पहले की तुलना में काफी सुधार हुआ है और उनकी स्थिति अब स्थिर और संतोषजनक बताई जा रही है। हालांकि, फिलहाल उन्हें अस्पताल से छुट्टी नहीं दी गई है और वे डॉक्टरों की निगरानी में ही हैं।

गंगा राम अस्पताल के डॉ. अजय स्वरूप ने जानकारी दी कि सोनिया गांधी के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है और उनके सभी जरूरी स्वास्थ्य पैरामीटर सामान्य सीमा में हैं। उन्होंने बताया कि वह इस समय आइवी एंटीबायोटिक पर हैं, जो कुछ दिनों तक जारी रहेगा।

चिकित्सकों के अनुसार, सोनिया गांधी अब बेहतर महसूस कर रही हैं और उनकी रिकवरी सकारात्मक दिशा में बढ़ रही है। अस्पताल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि डिस्चार्ज को लेकर अंतिम निर्णय मरीज और डॉक्टरों के बीच चर्चा के बाद ही लिया जाएगा।

गौरतलब है कि बुखार की शिकायत के बाद सोनिया गांधी को 24 मार्च की रात करीब 10:22 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब से ही उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है और आने वाले दिनों में उनके स्वास्थ्य में और सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *