अमेरिकी नागरिक का लंदन-मुंबई एयर इंडिया फ्लाइट में यात्रियों से आक्रामक व्यवहार, धूम्रपान और दुर्व्यवहार के लिए मामला दर्ज
चिरौरी न्यूज
मुंबई: एयर इंडिया ने अपने बयान में कहा कि रमाकांत के रूप में पहचाने जाने वाले आरोपी ने “अनियंत्रित और आक्रामक तरीके” से व्यवहार किया। मुंबई में सहार पुलिस स्टेशन में एक 37 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ लंदन-मुंबई एयर इंडिया की उड़ान के बाथरूम में धूम्रपान करने और सह-यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करने का मामला दर्ज किया है।
आरोपी की पहचान रमाकांत के रूप में हुई है जो अमेरिकी नागरिक है। उसने 10 मार्च को भी फ्लाइट का दरवाजा खोलने की कोशिश की थी। उसने यह भी कहा कि वह अपने बैग में कुछ दवाई ले जा रहा था, लेकिन उसके बैग में ऐसी कोई वस्तु नहीं मिली। आरोपी के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं ताकि पुष्टि की जा सके कि वह नशे की हालत में था या मानसिक रूप से परेशान था।
एयर इंडिया ने अपने बयान में कहा कि आरोपी ने “अनियंत्रित और आक्रामक तरीके” से भी व्यवहार किया।
“10 मार्च 2023 को लंदन-मुंबई का संचालन करने वाली हमारी उड़ान AI130 पर एक यात्री को शौचालय में धूम्रपान करते पाया गया। एयर इंडिया ने बयान में कहा, इसके बाद बार-बार चेतावनी के बावजूद उसने अनियंत्रित और आक्रामक तरीके से व्यवहार किया।
“मुंबई में उड़ान के आगमन पर उन्हें सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया गया। घटना की जानकारी नियामक को दे दी गई है। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने कहा, हम चल रही जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं।
एयर इंडिया ने कहा कि वह यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा से समझौता करने वाले किसी भी व्यवहार के लिए “जीरो टॉलरेंस पॉलिसी” का पालन करती है।