विवेक अग्निहोत्री अब लेकर आ रहे हैं ‘द वैक्सीन वॉर’, 15 अगस्त 2023 को रिलीज़ होगी फिल्म

Vivek Agnihotri is now bringing 'The Vaccine War', the film will be released on August 15, 2023चिरौरी न्यूज़

मुंबई: निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री, जिनकी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने इस साल बॉक्स-ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है, अपनी अगली फिल्म के लिए पूरी तरह तैयार हैं। विवेक भारत में कोविड-19 वैक्सीन से जुड़े मुद्दे और इससे जुड़ी साजिशें और चुनौतियों पर एक फिल्म बना रहे हैं। भारत में वैक्सीन कार्यक्रम दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान था। फिल्म का नाम ‘द वैक्सीन वॉर’ है।

शनिवार को निर्देशक ने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों को सूचित किया कि वह फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं। अपने ट्विटर हैंडल विवेक ने लिखा: “शूटिंग के लिए तैयार हो रहा हूं। #TheVaccineWar #Research”। उन्होंने उसी ट्वीट में एक तस्वीर भी साझा की जिसमें वह अपनी टीम के साथ देखे जा सकते हैं।

‘द वैक्सीन वॉर’ को चिकित्सा बिरादरी और वैज्ञानिकों के अंतहीन समर्थन और समर्पण के लिए एक श्रद्धांजलि माना जा रहा है। यह विषय बहुत महत्वपूर्ण है और इस विषय पर शोध करने और तथ्यों को प्रस्तुत करने में विवेक अग्निहोत्री को लगभग एक साल लग गया।

फिल्म की कहानी 3200 पन्नों में लिखी गई है और 82 लोगों ने दिन-रात कहानी पर काम किया। शोध करने के लिए टीम ने वास्तविक वैज्ञानिक और वैक्सीन विकसित करने वाले लोगों से मुलाकात की। फिल्म में दिखाया जाएगा कि भारतीय वैज्ञानिकों ने विदेशों से किस दबाव का सामना किया।

‘द वैक्सीन वॉर’ 15 अगस्त, 2023 को भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होने वाली है। पल्लवी जोशी द्वारा निर्मित यह फिल्म हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, भोजपुरी, पंजाबी, गुजराती, मराठी और बंगाली सहित 10 से अधिक भाषाओं में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *