T20 की तैयारी पर टेस्ट जितना या इससे ज्यादा समय देते हैं: एडम जांपा

We spend as much or more time preparing for T20Is as we do for Tests: Adam Zampa
(Pic credit: ICC)

चिरौरी न्यूज

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर एडम जांपा ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बाद उन धारणाओं को खारिज कर दिया कि ऑस्ट्रेलिया केवल टेस्ट क्रिकेट की परवाह करता है और टी20 अंतरराष्ट्रीय पर कम ध्यान देता है।

ओमान पर जीत के बाद जांपा ने कहा कि कोचिंग स्टाफ टी20 क्रिकेट पर टेस्ट से भी ज्यादा समय लगाता है। ऑस्ट्रेलिया ने ओमान और आयरलैंड को हराया लेकिन श्रीलंका और जिम्बाब्वे से हारकर 2009 के बाद पहली बार ग्रुप से बाहर हो गया। बल्लेबाजी में ढह गए और गेंदबाजी में ब्रेकथ्रू नहीं मिला।

2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद ऑस्ट्रेलिया ने आठ टी20आई सीरीज खेलीं- पांच जीतीं, दो हारीं, एक ड्रॉ। सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी कि मौजूदा टीम लंबे फॉर्मेट को प्राथमिकता देती है। कप्तान पैट कमिंस ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2027 के लिए फोकस का संकेत दिया था।

जांपा ने कहा, “यह पूरी तरह गलत है। कोच और स्टाफ टी20 रणनीति, भूमिकाओं और तैयारी पर टेस्ट जितना या इससे ज्यादा समय देते हैं। टी20 में प्रतिस्पर्धा कड़ी है, जबकि टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया और टॉप-तीन टीमें हावी हैं।” उन्होंने कहा कि प्रशंसक घरेलू मैदान पर कम सफेद गेंद क्रिकेट देखते हैं, ज्यादातर मैच विदेश में होते हैं।

“काम तो होता है, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई दर्शक गर्मियों में सिर्फ 3-6 मैच देखते हैं। हम वर्ल्ड कप के लिए अच्छी तैयारी करते रहे हैं, लेकिन इस बार निराशाजनक अंत हुआ।” वर्तमान WTC में ऑस्ट्रेलिया आठ में से सात जीत के साथ शीर्ष पर है।

ओमान के खिलाफ जांपा ने 3.2 ओवर में 21 रन देकर चार विकेट लिए, नौ विकेट से आसान जीत दिलाई। फिर भी इसे अपना सबसे खराब 4 विकेट हॉल बताया, क्योंकि यह मैच महत्वहीन था। “विकेट लेना अच्छा लगा लेकिन खोखला महसूस हो रहा। अगर शून्य/कुछ होता तो भी यही लगता।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *