पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का निधन, पीएम मोदी और रक्षामंत्री ने शोक व्यक्त किया

चिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का 82 साल की उम्र में आज निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

बीजेपी के संस्थापक सदस्यों में से एक जसवंत सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्‍व वाली एनडीए सरकार में 1996 से 2004 के बीच रक्षा, विदेश और वित्‍त जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली थी। अमेरिका के साथ भारत के बेहतरीन सम्बन्ध बनाने में उनका महत्वपूर्ण भूमिका थी। जसवंत सिंह को बीजेपी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्हें टिकट नहीं दिया, जिसके बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी। उसी साल एक दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई थी, जिसके बाद से वह कोमा में थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘जसवंत सिंह जी ने पहले एक सैनिक के रूप में और बाद में राजनीति के साथ अपने लंबे जुड़ाव के दौरान देश की सेवा पूरी मेहनत से की। अटल जी की सरकार के दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण विभागों को संभाला और वित्त, रक्षा और बाहरी मामलों की दुनिया में एक मजबूत छाप छोड़ी। उनके निधन से दुखी हूं।’

प्रधानमंत्री मोदी ने एक दूसरे ट्वीट में लिखा, ”जसवंत सिंह जी को राजनीति और समाज के मामलों पर उनके अनूठे दृष्टिकोण के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने भाजपा को मजबूत बनाने में भी योगदान दिया। मैं हमेशा उनके साथ हमारी बातचीत को याद रखूंगा। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।”

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी जयवंत सिंह के निधन पर दुख जताया है। राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, ”अनुभवी भाजपा नेता और पूर्व मंत्री श्री जसवंत सिंह जी के निधन से गहरा दुख हुआ। उन्होंने रक्षा मंत्रालय के प्रभारी सहित कई क्षमताओं में देश की सेवा की। उन्होंने खुद को एक प्रभावी मंत्री और सांसद के रूप में प्रतिष्ठित किया। जसवंत सिंह जी को उनकी बौद्धिक क्षमताओं और देश की सेवा में तारकीय रिकॉर्ड के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने राजस्थान में भाजपा को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना। ॐ शांति।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *