अगली बार सरकार में आये तो हर खेत को पानी मिलेगा: नीतीश कुमार

Bihar faces a change of Chief Minister, Nitish Kumar files nomination for Rajya Sabha; thanks voters for their long-standing supportन्यूज़ डेस्क

नई दिल्ली: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वेर्तुअल रैली में कहा है कि अगर अगली बार उन्हें सरकार बनाने का मौका मिला तो बिहार के हर खेत को पानी पानी पहुंचा देंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकर्ताओं से राज्य के विकास के लिए संभावित कामों की जानकारी भी मांगी है जिसे वो चुनाव से पहले घोषित कर देंगें।

नीतीश ने राजद शासनकाल को जंगलराज कहे जाने की चर्चा की करते हुए कहा कि कि हमको न तो न किसी को फंसाना है, न किसी को बचाना है और न ही हम माल बनाने का काम करते हैं। हम सिर्फ सेवा के साथ विकास के काम में जुटे रहते हैं। नीतीश कुमार जदयू के वर्चुअल कार्यकर्ता सम्मेलन के छठे और आखिरी दिन शुक्रवार को मगध प्रमंडल के अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया और नवादा जिलों के जिला से बूथ स्तर तक के सक्रिय नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने लालू-राबड़ी के शासनकाल पर निशाना साधाते हुए कहा कि पति-पत्नी के शासनकाल में मगध प्रमंडल के जिलों की चर्चा नक्सल हिंसा और सामूहिक नरसंहार के लिए होती थी। हमने ‘न्याय के साथ विकास’ के तहत इलाके का विकास शुरू किया जिससे नक्सलवाद समाप्त होता चला गया। उन्होंने कहा कि बिहार के ऐतिहासिक शहरों गया, बोध गया और राजगीर तक गंगा जल पहुंचाने का इंतजाम कर दिया है। यहां दुनिया भर से हर धर्म के लोग बड़ी संख्या में आते हैं। उनकी सुविधा के अनेक काम हुए। अब वहां फल्गू नदी में दो फीट पानी सालों भर रहे, इसके लिए भी काम हो रहा है। विष्णुपद मंदिर और सीताकुंड को जोड़ने के लिए लक्ष्मण झूला का निर्माण तय किया। महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र एक अनूठा केंद्र होगा। ‘जल-जीवन-हरियाली’ जैसे दूरगामी अभियान के तहत भी बड़े पैमाने पर काम हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी करने का भी निर्देश दिया साथ ही कहा कि कोरोना के समय में ये तय नहीं है कि चुनाव में रैली होगी या नहीं, इसीलिए सभी कार्यकर्ता फेसबुक और व्हाट्सएप से अपने आसपास के लोगों से जुड़ें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *