तालिबान ने जारी किया स्कूल कॉलेज जानेवाली लड़कियों के लिए फरमान

चिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: तालिबान ने अफगानी महिलाओं के लिए नया फरमान जारी किया है जिसमें उन्हें अबाया रोब और निकाब पहनकर घर से बाहर निकलना होगा। तालिबान ने स्कूल और कॉलेज जानेवाली लड़कियों को आदेश दिया है कि उन्हें कॉलेज जाते समय अपना चेहरा पोरी तरह से ढंका रहे।

इसके साथ ही लड़के और लड़कियों की क्लासेज अलग-अलग चलाने का भी आदेश दिया गया है। अगर क्लासेज अलग नहीं चलती हैं तो लड़के और लड़कियों को अलग कतार में बिठाकर बीच में पर्दा डालने के लिए कहा गया है।

तालिबानी आदेश के मुताबिक छात्राओं को पढ़ाने के लिए महिला शिक्षक रखने का आदेश दिया गया। बता दें कि 2001 से पहले ताबिलानी शासन के दौरान महिलाओं को पढ़ाई से वंचित रहना पड़ा था क्योंकि तालिबान के सख्त इस्लामिक क़ानून के कारण कई सारे स्कूल्स और कॉलेज बंद हो गए थे। अब इस नए आदेश के बाद अफ़ग़ानिस्तान में महिलाओं की जिन्दगी और भी बदतर हो जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *