10 साल का सरीम खान करता है जेईई मेन और एडवांस फिजिक्स के सवालों को हल, विडियो हो रहा है वायरल
चिरौरी न्यूज़
नई दिल्ली: भारत एम् प्रतिभा की कमी नहीं है, विभिन्न क्षेत्रों में कई सारे ऐसे लोग मिल जायेंगे जिन्होंने अपनी प्रतिभा से देश और दुनिया को भौंचक्का कर दिया है। ऐसे ही एक प्रतिभा संपन्न बालक का नाम है सरीम खान जो सिर्फ 10 साल का है लेकिन फिजिक्स के कई गूढ़ प्रश्नों का हल पलक झपकते कर देता है।
उत्तर प्रदेश के औराही गांव निवासी सरीम में फिजिक्स को समझने की अद्भूत क्षमता है। इस समय जेईई मेन और एडवांस के लेवल वाले फिजिक्स के सवालों को हल कर लेता है।
सोशल मीडिया पर करीम खान का एक विडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमें फिजिक्स के कई सवालों को बेहद ही पेशेवर शिक्षक की तरह हल करता हुआ दिखाई देता है। सरीम का यह वीडियो सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार ने शेयर किया है जिसके बाद वे काफी चर्चा में हैं। विडियो को अभी तक ४५ लाख के आसपास लोगों ने देखा है, और हजारों लोगों ने शेयर किया है।
वीडियो में सरीम बताता है कि वह पांचवी कक्षा का छात्र है और आनंद कुमार से काफी प्रभावित है। वह जेईई मेन और एडवांस के लेवल वाले फिजिक्स के सवालों को हल कर लेता है। वहीं 11वीं तक के गणित को भी वह हल कर पाने में सक्षम है। सरीम का कहना है कि उसे चौथी क्लास से ही फिजिक्स से लगाव हो गया था, जिसके बाद उसने कई किताबों को किताबों को पढ़ना शुरू किया और सब समझ आने लगा। सरीम का सपना है कि वह भारत के लिए फिजिक्स में नोबल प्राइज जीत कर लाये। सरीम का सोशल मीडिया पर एसके वंडर किड्स नाम से अपना चैनल भी है। जिसके जरिए वह अपनी प्रतिभा को सबके सामने रखता है।