देश-प्रदेशहाल फिलहाल

भूमि पूजन की तारीख पर सीएम योगी ने कहा, ऐसा शुभ मुहूर्त 500 साल बाद आया है

CM Yogi announces health cover for 3.54 lakh Uttar Pradesh mid-day meal cooksचिरौरी न्यूज़

लखनऊ: 5 अगस्त को राम मंदिर निर्माण के लिए होने वाले का भूमि पूजन का जायजा लेने के लिए आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या पहुंचे। उन्होंने भूमि पूजन के लिए जो जमीन समतल की गई उसे देखने के बाद राम मंदिर का नक्शा भी देखा और उसके बाद उन्होंने रामलला के दर्शन भी किए और हनुमान गढ़ी मंदिर भी गए। मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन की तारीख पर मचे घमासान के बीच मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ऐसा संयोग पांच सौ सालों के बाद आया है।

उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन से हमारा प्रयास होना चाहिए कि लगातार तीन दिनों तक हर मंदिर में अखंड रामायण का पाठ हो। इस दौरान कोरोना को लेकर जो गाइडलाइंस हैं उनका पालन किया जाए।

उन्होंने कहा कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की तरफ से बनाई गई व्यवस्था और उसके अनुशासन का हम सभी पालन करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि तीर्थ क्षेत्र की तरफ से बनाई गई योजना के तहत ही ये सारे कार्यक्रम संपन्न होंगे। हम अयोध्या को देश और दुनिया का गौरव प्रदान करेंगे। दुनिया के सामने भव्य कार्यक्रम होगा। उन्होंने अयोध्या दौरे के दौरान वहां के विधायकों, सांसद, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र और स्थानीय प्रशासन के साथ बैठक की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *