हाफिज सईद, मसूद अजहर और दाऊद सहित 88 आतंकी आकाओं की बैंक खतों को सील करेगा पाकिस्तान

Pakistan's hypocrisy has once again come to the fore; a UN report holds Jaish-e-Mohammed responsible for the Red Fort attack.चिरौरी न्यूज़

नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अंतर्राष्ट्रीय दव्वाब के आगे झुकते हुए पहली बार आधिकारिक रूप से स्वीकार किया कि मुंबई बम ब्लास्ट का मास्टरमाइंड आतंकी दाउद इब्राहीम पाकिस्तान में छुपा हुआ है। भारत का शुरू मानना है कि दाउद इब्राहीम को पाकिस्तान ने शरण दिया हुआ है, जबकि पाकिस्तान हमेशा से इस बात को नकारता आया है।

अब जब अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद वित्तपोषण पर निगरानी रखने वाली संस्था ‘वित्तीय कार्रवाई कार्य बल’ (FATF)  ने पाकिस्तान को कहा कि अगर उसे ‘ग्रे लिस्ट’ से बाहर आना है तो अपने यहाँ आतंकी संगठनों पर कारवाई करे, नहीं तो पाकिस्तान को आर्थिक मदद रोक दी जायेगी, तब पाकिस्तान ने माना कि दाउद इब्राहीम कराची में रह रहा है।

एफएटीएफ के ग्रे लिस्ट से बाहर आने के लिए पाकिस्तान ने 88 प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों और आतंकी हाफिज सईद (Hafiz Saeed), मसूद अजहर (Masood Azhar) और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) समेत उनके आकाओं पर कड़े वित्तीय प्रतिबंध लगाये हैं। कहा जा रहा है कि पाकिस्तान इन आतंकी संगठनों की संपत्तियां जब्त करेगा औ इनके बैक अकाउंट सील करेगा, जिससे आतंकवाद को किये जाने वाले फंडिंग पर रोक लग सके।

पाकिस्तान में इन आतंकी संगठनों और उनके आकाओं की सभी संपत्तियों को जब्त करने और बैंक खातों को सील करने के आदेश दिये गये हैं। पेरिस स्थित एफएटीएफ ने जून, 2018 में पाकिस्तान को ‘ग्रे लिस्ट’ में डाला था और इस्लामाबाद को 2019 के अंत तक कार्ययोजना लागू करने को कहा था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इस समय सीमा बढ़ा दी गई थी।

सरकार ने 18 अगस्त को दो अधिसूचनाएं जारी करते हुए 26/11 मुंबई हमले के साजिशकर्ता और जमात-उद-दावा के सरगना हाफिज सईद, जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पर प्रतिबंधों की घोषणा की थी। इब्राहिम 1993 मुंबई बम विस्फोटों के बाद भारत के लिए सबसे वांछित आतंकवादी बन कर उभरा है।

पाकिस्तानी समाचार पत्र ‘द न्यूज’ की खबर के अनुसार पाकिस्तान सरकार ने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) द्वारा जारी नयी सूची के अनुपालन में आतंकवादी समूहों के 88 आकाओं और सदस्यों पर प्रतिबंध लगाये हैं। अधिसूचनाओं में घोषित प्रतिबंध जमात-उद-दावा, जैश-ए-मोहम्मद, तालिबान, दाएश, हक्कानी समूह, अलकायदा और अन्य पर लगाये गये हैं। खबर के अनुसार सईद, अजहर, मुल्ला फजलुल्ला (उर्फ मुल्ला रेडियो), जकीउर रहमान लखवी, मुहम्मद यह्या मुजाहिद, अब्दुल हकीम मुराद, नूर वली महसूद, उजबेकिस्तान लिबरेशन मूवमेंट के फजल रहीम शाह, तालिबान नेताओं जलालुद्दीन हक्कानी, खलील अहमद हक्कानी, यह्या हक्कानी, तथा इब्राहीम और उनके सहयोगी सूची में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *